- लंगर का भी किया भव्य आयोजन
- वाकी के विकास के लिए प्रयास करने का आश्वासन
कोराडी (नागपुर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पवनभाऊ आवले व मित्र परिवार द्वारा गुरुवार को वाकी दरबार में भव्य लंगर का आयोजन कर ताजुद्दीन बाबा के मजार पर चादर चढ़ाकर पूजा-अर्चना की.
यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इससे पूर्व दरगाह कमेटी के प्रभाकर डाहाके ने उनका स्वागत किया. उन्होंने बाबा के दरबार के चारों तरफ ‘गट्टू’ बिठाने, परिसर का सौंदर्यीकरण और भक्तों के लिए निवास, दुकानें की अच्छी निर्माण व्यवस्था, यात्री निवास का निर्माण, पाटणसावंगी मोड़ से वाकी दरबार तक सड़क दुरुस्ती, पर्यटन क्षेत्र विकास निधि से सड़क निर्माण कर दोनों ओर ड्रेनज की व्यवस्था करवाने की माँग नवनियुक्त जनप्रतिनिधि से करने की बात कही. ट्रस्ट के अध्यक्ष ने उनका आभार माना.
लंगर कार्यक्रम में अ.भा. पत्रकार संघ महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष आजमभाई शेख, रूपेश पाटिल, अनिल गजभिये, सुरेश सलाम, रूपेश खंबाडकर, शुभम फुलझेले, रिंकू हाड़के, श्रावण कुदावले, महेश सोनारे, गोपाल गोडबोले, बबलू सोनारे, कैलाश तभाने, विलास तभाने, शुभम वाकोड़े, पंकज बागड़े, बादल वानखेड़े, बाबा पंडित, अरुण कुदावले, प्रवीण आवले, प्रशांत आवले प्रमुखता से उपस्थित थे.
"पहले भगवान को जोड़े हाथ... फिर उड़ाया चांदी का मुकुट और मंदिर...
पंकजा मुंडे भाजपा छोड़ें; वडेट्टीवार की अपील #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha
Nagpur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप #nagpurnews #Crime #POCSO #LatestNews #CityNews...
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म #Nagpur #NagpurNews #CrimeNews #NagpurPolice #NewsUpdate
नागपूर महापालिकेच्या मुख्यालयात 'दारू पार्टी'; शहर चालवणाऱ्या कार्यालयात नेमकं चाललं तरी काय?
मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त कार्रवाई जारी #vidarbhanews #amravati #newsupdate #nagpurnews





