Published On : Fri, Dec 26th, 2014

गड़चिरोली : अटलजी सच्चे देशभक्त : नेते

Advertisement


सुशासन दिवस पर गड़चिरोली में विभिन्न कार्यक्रम

Ashok Nete Gadchiroli  (1)
गड़चिरोली।
२५ दिसम्बर को भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया गया. वहीं गड़चिरोली जिले में विभिन्न उपक्रमों के अंतर्गत सांसद अशोक नेते के कार्यालय के समक्ष मने कार्यक्रम में प्रत्येक बुधवार को सदस्यता अभियान चलाने, मरीजों में फल वितरण, वरिष्ठ नागरिकों को शॉल व श्रीफल देकर सत्कार किया गया. इस अवसर पर सांसद नेते ने अटलजी को सच्चे देशभक्त कहा.

यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक देवराव होली ने किया. प्रमुख अतिथि के रूप में शहर अध्यक्ष सुधाकर येनगंधलवार उपस्थित थे. वहीं सर्वश्री रमेश भुरसे, प्रमोद पिपरे, रवीन्द्र ओलालवार, गजानन येनगंधलवार, अनिल पोहनकर, अविनाश महाजन, स्वप्निल वरघंटे, प्रतिभा चौधरी, रेखा डोलस, प्रकाश अर्जुनवार, नंदकिशोर काबरा, शशिकांत सालवे, डॉ. भारत खटी प्रमुखता से उपस्थित थे.

Ashok Nete Gadchiroli  (2)
इस अवसर पर सांसद नेते ने अटलजी के जीवनकाल के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि अटलजी सच्चे देशभक्त, ओजस्वी वक्ता, उत्कृष्ट सांसद, आदर्श राजनीतिज्ञ व बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं. उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में अनेक अच्छी योजनाएं चलाते हुए कहा था कि सुसासन का अर्थ गरीबों की सेवा है.

Ashok Nete Gadchiroli  (3)
इस अवसर पर देवराव होली ने कहा कि अटलजी सभी के आदर्श हैं. उनके आदर्श को ध्यान में रख हमें गरीबों की सेवा करनी है. भारत सरकार ने अटलजी तथा पं. मदनमोहन मालवीय को भारतरत्न के लिए नामित किए जाने पर हम केन्द्र सरकार का आभार मानते हैं. प्रास्ताविक प्रमोद पिपरे, संचालन विलास पाटिल भांडेकर ने किया. आभार सुधाकर येनगंधलवार ने माना. वहीं कार्यक्रम में श्रीमती निलिमा राऊत, दुर्गा मंगर, शलु शेंडे, श्याम वाढई, जनार्धन साखरे, दत्तु माकोडे, अविनाश विश्रोजवार, महेश मैंद, संदरा करकाड़े, बंडू झाड़े, रूमा भांडेकर मौजूद थे.

Advertisement

Ashok Nete Gadchiroli  (4)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.