Published On : Sat, Jul 10th, 2021

कोराडी पावर प्लांट के मुख्य अभियंता पाटील का मुंबई तबादला

Advertisement

नागपुर – महानिर्मिती 660 × 3 मेगावाट उत्पादन क्षमता के कोराडी पावर प्लांट के मुख्य अभियंता राजेश पाटील का मुंबई मुख्यालय मे तबादला कर दिया गया है। उनके रिक्त स्थान मे खापरखेडा थर्मल पावर प्लांट के मुख्य् अभियंता राजू घुगे ने प्रभारी बतौर पदसूत्र संभाल लिया है। हालही महानिर्मिती के धुरंधर मुख्य अभियंता राजेश पाटील द्वारा राजनैतिक दबाव फलस्वरूप अनियमितता और दूरदर्शिता के सबंध मे मामला प्रकाशित हुआ था।

बताते हैं कि महानिर्मिती के प्रबन्ध निदेशक खंडारे मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य अभियंता पाटील का मुंबई मुख्यालय में तबादला करना बेहतर समझा।हालांकि मुख्य अभियंता पाटील का तबादला रुकवाने के लिए राजनैतिक गलियारों से बहुतेक प्रयास किये गये थे ? परंतु प्रशासकीय स्तर पर की गई कार्यवाई से कोराडी विधुत प्रशासन ने विधुत मुख्यालय का इस सबंध मे आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस पावर प्लांट मे व्याप्त चर्चाओं के मुताबिक पिछले 4-5 सालों के अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठ मुख्य अभियंता राजेश पाटील ने विधुत मुख्यालय को परे रखकर उर्जा मंत्रालय को खुश करने मे जरा सी भी कसर नही छोड़ी है। बताते है कि राजनेताओं को आर्थिक फायदा पंहुचाने के मद्देनजर उनकी चहेती फर्म के पक्ष मे निविदा नियम और शर्तें तैयार करने,उर्जा मंत्रालय की जी हुजूरी करने।इतना ही नहीं राजनेताओं की कंपनियों को अधिक से अधिक आर्थिक लाभ पंहुचाने में जरा सी भी कसर नहीं छोड़ी है।

महानिर्मिती विशेषज्ञों की माने तो चार साल पूर्व सुनियोजित तरीके से तत्कालीन अभियंता राजेश पाटील को एक फार्मूले के तहत कार्यपालन अभियंता से अधीक्षक अभियंता एवं अधीक्षक से सीधे मुख्य अभियंता पद पर आसीन करवा दिया गया है। यदि इस मामले की जांच-पड़ताल की गई तो मुख्य अभियंता राजेश पाटील सहित उनकी चहेती बड़ी बडी राजनैतिक हस्तियों को मध्यवर्ती काराग्रह मे चक्की पीसना पड सकता है,हालांकि सावनेर क्षेत्र के तत्कालीन विधायक सुनिल केदार जो वर्तमान परिवेश में कैबिनेट मंत्री है ने विधान सभा चुनाव के पूर्व स्पष्ट किया था कि यदि महाराष्ट्र राज्य कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो इस प्रकरण में लिप्त सबंधित नेताओं को सीधे जेल और उनकी कंपनी की चल व अचल संपत्ति जब्ती की कार्यवाही होगी ? परंतु ऐसा हो नही सकता क्योंकि महाराष्ट्र राज्य के मंत्रालय ने जांच अधिकारियों को पूरी तरह भ्रष्टाचारी, बिकाऊ और निकम्मा बनाकर रख दिया गया है इतना ही नहीं शिकायतकर्ताओं को झूठे और तथ्यहीन मामलों में जेल भिजवा दिया जाता है।

Advertisement

तबादला अभियंता पाटील की मर्जी से हुआ
हालांकि मुख्य अभियंता राजेश पाटील के करीबी और चहेते अधिकारियों और उनके मित्रमंडल का मानना है कि अभियंता राजेश पाटील ने अपनी बदली करवाने के लिए मुख्यालय को आवेदनपत्र सादर किया था। वे अपने तबादले के लिए बड़े ही उत्सुक थे।इतना ही नहीं उनके कार्यों से ऊर्जा मंत्रालय बहुत ही प्रसन्न एवं संतुष्ट रहा है.

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस करो" | Nagpur News | Viral Video

निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में 3 जगह वारदात #Nagpur #NagpurNews #Crime

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery  #Robbery #Crime #Robbery

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident #FireBrigade

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews  #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges