Published On : Wed, Apr 8th, 2015

ब्रम्हपुरी : मरीजों को दी जाती है एक्सपायर हुई सलाईन

Advertisement


ग्रामीण अस्पताल का कारनामा, मरीजों की तहसीलदार की ओर शिकायत
expiry
दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करे

Expiry Saline
ब्रम्हपुरी (चंद्रपुर)। ग्रामीण अस्पताल में विभिन्न बिमारियों पर उपचार लेने दाखिल हुए मरीजों को उपचार के दरमियान एक्सपायरी सलाईन देने का ममला सामने आया. इस घटना से मरीजों की सुरक्षता का प्रश्न निर्माण हो रहा है. इस घटना की मरीजों के परिजनों ने तहसीलदार की ओर शिकायत की.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रम्हपुरी शहर की विभिन्न वैद्यकीय सुविधा ध्यान में रखते हुए यह शहर आरोग्य नगर के नाम से प्रसिद्ध है. शहर में अनेक बड़े-बड़े निजी अस्पताल है. फिर भी सर्वसामान्य नागरिकों को ग्रामीण अस्पताल का आधार जरुरी है. चौगान निवासी लताबाई लवकुश चंदनबावणे महिला को 5 अप्रैल को ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया था. डाक्टरों के कहने पर नर्स ने उसे सलाईन लगाईं. सलाईन लगाने के बाद लताबाई को कुछ देर में अस्वस्थ लग रहा था. इस दौरान समीप के बेड के मरीज की बेटी अपने पिता को देखने आई. उसने पिता को लगाई सलाईन पर छपी तारीख देखी तो एक्सपायर हुई डेट की  सलाईन लगी होने का ध्यान में आया. उसने तुरंत बाकी मरीजों को लगाई सलाईन की तारीख जांची, जिसमें सभी सलाईन एक्सपायर हुई दिखाई दी. एक नर्स ने तुरंत सभी मरीजों को लगाई सलाईन निकाली. लताबाई की सलाईन समय पर निकालने से उसकी जान बच गई.

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए उपस्थित मरीजों के परिजनों ने 6 अप्रैल को ब्रम्हपुरी ग्रामीण अस्पताल के वैद्यकीय अधीक्षक डा. खंडाले और तहसीलदार वानखेडे की ओर लिखीत शिकायत देकर लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई कि मांग की है तथा जिस नर्स ने सभी मरीजों की सलाईन निकाली, उसने जबरन केसपेपर फाइल के कोरे कागज पर मरीजों के हस्ताक्षर लिए. मरीजों के परिजनों ने शिकायत में कहां इस घटना से ग्रामीण अस्पताल में मरीजों की सुरक्षता का प्रश्न निर्माण हो रहा है. जिससे इस प्रकार में दोषी कर्मचारियों पर वैद्यकीय अधिक्षक क्या कार्रवाई करते है इसकी ओर सभी का ध्यान है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.