Published On : Sat, May 9th, 2015

पाटणसावंगी : श्रमिक नेता मोजे की नृशंस हत्या, रंजिश भुनाने का संदेह, आरोपियों का सुराग नहीं

Advertisement

moje-muder-patansawangiपाटणसावंगी: डब्ल्यूसीएल के वरिष्ठ कामगार नेता सी.जी. मोजे की पाटणसावंगी में नृशंस हत्या कर दी गई. शुक्रवार की रात हुई इस वारदात से पाटणसावंगी में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई. इस घटना को देखते हुएवहां सशस्त्र बल की तैनाती की गई है. आरंभिक जांच में रंजिश को लेकर मोजे की हत्या किएजाने का पता चला है. देर रात तक ग्रामीण पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

54 वर्षीय सी.जी. मोजे पाटणसावंगी के बडे. मजदूर नेताओं में शामिल हैं. वह कोयला मजदूर वर्कर्स सोसायटी के काफी समय से अध्यक्ष हैं. उनकी पाटणसावंगी बस स्टैंड के पास खेती है. यहां पर राजहंस लॉन भी है. लॉन के पिछले हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है. मोजे आज शाम कलमेश्‍वर शादी में गए थे. शाम 6 बजे वहां पहुंचे. हमेशा की तरह लॉन के निर्माण कार्य का मुआयना करने के बाद पास स्थित पुरुषोत्तम इवनाते के बरामदे में कुर्सी पर बैठ गए. रात करीब 7.30 बजे दो नकाबपोश मोजे के पास आए. वह उनसे विवाद करने लगे. इसी दौरान उन्होंने हथियार से हमला कर दिया.

पुलिस के खिलाफ रोष

मोजे के सर्मथकों में पाटणसावंगी पुलिस को लेकर रोष है. उन्होंने मेडिकल में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की. नागरिकों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही से मोजे की जान गई है. पुलिस ने उनकी शिकायत को हल्के से लिया. कबाड.ी की शिकायत

मंगल कार्यालय के सामने अतिक्रमण कर असामाजिक तत्वों के कबाड की की दुकान लगाई है. उन्हें हटाने की मोजे ने पाटणसावंगी थाने में शिकायत की थी. कबाड की ने भी मोजे की फर्जी शिकायत कर दी. पाटणसावंगी पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई कर दी. उसने अतिक्रमण हटाने का प्रयास नहीं किया. इस शिकायत से कबाड मोजे को सबक सिखाने की फिराक में थे.

Advertisement

डब्ल्यूसीएल पर भी संदेह
मोजे ने डब्ल्यूसीएल के अधिकारियों की भी समय-समय पर शिकायतें की हैं. इस वजह से वह कुछ अधिकारियों की आंख में खटके हुए थे. ऐसे में किसी बडे. घोटाले को दबाने के लिए उनकी हत्या से इनकार नहीं किया जा सकता है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.