Published On : Tue, Jun 5th, 2018

बालकृष्‍ण बोले- योगी सरकार काम नहीं कर रही,यूपी से शिफ्ट होगा पतंजलि फूड पार्क


यूपी के नोएडा में बनने वाले पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क को प्रदेश से बाहर शिफ्ट किया जाएगा. पतंजलि कंपनी के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने इसकी जानकारी दी है.

बालकृष्ण का कहना है, ‘यूपी सरकार के निराशाजनक रवैये के वजह से फूड पार्क को शिफ्ट किया जा रहा है. अब किसानों का जीवन बेहतर नहीं हो पाएगा.’ बता दें, नोएडा में फूड पार्क की आधारशिला अखिलेश यादव ने रखी थी.

बालकृष्ण ने ट्वीट किया, ‘आज ग्रेटर नोएडा में केन्द्रीय सरकार से स्वीकृत मेगा फूड पार्क को निरस्त करने की सूचना मिली. श्रीराम व कृष्ण की पवित्र भूमि के किसानों के जीवन में समृद्धि लाने का संकल्प प्रांतीय सरकार की उदासीनता के चलते अधूरा ही रह गया. पतंजलि ने प्रोजेक्ट को अन्यत्र शिफ्ट करने का निर्णय लिया.’

Gold Rate
June 01- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 156,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बालकृष्‍ण ने न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा कि, ‘यूपी में केवल धींगा-मस्ती हो रही है, काम नहीं हो रहा. हमारी फाइल कहां है आप पता करें.’

बता दें, इस परियोजना की लागत 1666.80 करोड रुपये थी. ये फूड पार्क 455 एकड़ में बनना था. बाबा रामदेव के मुताबिक, इस फूड पार्क से 8000 से अधिक लोगों को सीधा रोजगार और 80 हजार लोगों को परोक्ष रोजगार मिलता.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges