Published On : Sun, Sep 28th, 2014

कन्हान : नामांकन भरने पहुंचे राजनीति पार्टी के उम्मीदवार

Advertisement


हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन

Kanhaan Nomination on last day
कन्हान (नागपुर)। 
विधानसभा चुनाव लिए नामांकन भरने का आज आखरी दिन था. सभी राजनीति पार्टी के उम्मीदवार नामांकन भरने हेतु हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उपविभागीय कार्यालय रामटेक में पहुंचे. जहां हजारों के जमघट के कारण यातायात व्यवस्था कुछ देर के लिए बाधित हुयी थी. काँग्रेस के सुबोध मोहिते, रा.का. के अमोल देशमुख, भाजपा की मलिका अर्जुन रेड्डी, शिवसेना के जैसवाल, मनसे के वाडीभस्मे, बसपा के विशेष फुटाने सहित अन्य पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे. पश्यात सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं हेतु भोजन व्यवस्था की गयी.

विशेष बात यह रही की रा.कां. के चंद्रपाल चौकसे को पहले फॉर्म भरने की आज्ञा मिली थी. और पार्टी के झंडे लहराने लगे. फिर अमोल देशमुख ने रा.कां से फॉर्म भरा लेकिन चौकसे ने फॉर्म नहीं भरा यह चर्चा का विषय रहा.

Kanhaan Nomination on last day  (1)
Kanhaan Nomination on last day  (3)
Kanhaan Nomination on last day  (4)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.