Published On : Wed, Sep 25th, 2019

शालेय क्रीड़ा स्पर्धा में पारशिवनी स्कुल के विद्यार्थियों ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल

Advertisement

नागपुर : जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय अंतर्गत कन्हान में स्थित बलिराम दखने विद्यालय में हाल ही में संपन्न हुए शालेय तहसील स्तर पर ग्राउंड टूर्नामेंट में पारशिवनी की स्कुल के खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किए.

14 वर्षीय लड़कियों के ग्रुप में गोला फेक और थाली फेक में लालबहादुर शास्त्री स्कुल की सानिया इनायत सय्यद ने 2 गोल्ड मेडल जीते है. 17 के ग्रुप में साहिल भोयर ने भाला फेक में सिल्वर, आँचल राउत (100 मी.रनिंग ) सिल्वर, अमन तुपट (200 मी रनिंग ) गोल्ड, समीर झोड़ (थालिफेक ) में सिल्वर, वैष्णवी भोयर (गोलाफेंक ) ने सिल्वर मेडल जीता है.

19 वर्ष के ग्रुप में रोहित वरखेड़े (गोला फेक ) में सिल्वर, निकिता ढोरे (थालिफेक ) गोल्ड, अभिजीत तुपट (200 मी रनिंग ) सिल्वर, सागर ढोरे (400 मी रनिंग ) गोल्ड, रजत ठवरे (3000 मी रनिंग ) में गोल्ड , अंकित राऊत ( हाईजम्प ) में गोल्ड, शाम झोड़ (थालिफेक ) में गोल्ड मेडल हासिल किया है. कुणाल बगमारे ने भालाफेंक और गोलाफेंक में 2 गोल्ड मेडल हासिल किए है. इसी स्कुल के 19 वर्ष के लड़कियों के ग्रुप में 4 × 100 मी रिले रनिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया है. इस टीम में श्रद्धा चटप, दिपाली चिंचुलकर , तनुश्री ठाकरे, कैरो कंगाली इन खिलाड़ियों का सहभाग था.

केसरीमल पालीवाल स्कुल की तृप्ति शिवशंकर मानवटकर ने गोला फेक और थाली फेक में सिल्वर मेडल प्राप्त किए. हरिहर कनिष्ट विद्यालय की प्राची माहुरकर ने गोला फेक में गोल्ड, अपर्णा पिंपलकर (200 मी रनिंग ) में गोल्ड, निशिता रुंधे (हाई जंप ) में सिल्वर, स्वेजल गाडबैल (100 मी रनिंग ) में सिल्वर, नितेश बावने ( 400 मी रनिंग ) ने गोल्ड, निखिल खानखुले (100 मी रनिंग ) सिल्वर, अरुण आंबाडरे ( 200 मी रनिंग ) गोल्ड हासिल किया है. 19 वर्षीय ग्रुप में लड़को में हार्दिक खडसे (200 मी रनिंग ) ने गोल्ड, अभय अमृते (1500 मी रनिंग ) गोल्ड, अजय गजबे (1500 मी रनिंग ) सिल्वर, 14 वर्षीय लड़कियों में वैष्णवी सोनटक्के ( हाई जंप ) ने सिल्वर, कुणाल राऊत (600 मी ) ने सिल्वर मेडल हासिल किया है. सभी खिलाडी 26 से लेकर 27 सितम्बर को आयोजित जिला स्तर शालेय ग्राउंड टूर्नामेंट के लिए सेलेक्ट हुए है.

Advertisement

सभी खिलाड़ियों की सफलता के लिये लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय की मुख्याधिपिका लिखारे, केसरीमल पालीवाल विद्यालय के मुख्याध्यापक अनिल साठवणे, हरिहर विद्यालय के मुख्याध्यापक नीलकंठ खरबड़े, तहसील क्रीड़ा सचिव माधव काटोके, शारीरिक शिक्षक आनंद मयंद, संदीप जावळे, अतुल भोयर, रंजित ढोपरे, राजेश इटकीकर और पारशिवनी के नागरिको ने सभी को बधाई दी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.