Published On : Tue, Feb 21st, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

पुलिस के सामने पेश हुआ पारसे

Advertisement

नागपुर – करोड़ों रुपए की ठगी के आरोपी अजित पारसे ने आखिरकार पुलिस के सामने हाजिरी लगा कर बयान दर्ज कराया है। अब तक बीमारी का बहाना बना कर वह अस्पताल में भर्ती हो जाता था, जिसके कारण पुलिस उससे पूछताछ नहीं कर पाई थी। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पारसे को पुलिस के सामने पेश होना पड़ा है। सोमवार को पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ में प्रस्तुत शपथ- पत्र में यह जानकारी दी है।

पुलिस ने हाई कोर्ट को बताया कि 8 फरवरी के आदेश के अगले दिन ही पारसे ने अस्पताल से छुट्टी ले ली और जांच अधिकारी के समक्ष पेश हुआ। पुलिस ने हाई सामने प्रश्नावली रखी, लेकिन पारसे ने किसी प्रश्न का ठोस उत्तर नहीं दिया। उसने गोल-मोल जवाब दिया। पुलिस के अनुसार, पारसे उन्हें जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। ऐसे में हाई कोर्ट ने पुलिस को प्रश्नावली और पारसे के जवाब लिखित तौर पर हाई कोर्ट के समक्ष 23 फरवरी तक प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। तब तक उसकी अंतरिम जमानत कायम रखी गई है।

आरोप सहकार्य नहीं कोर्ट के आदेशानुसार पारसे के : कर रहा, गोल-मोल जवाब दे रहा है.

चालाकी काम नहीं आई
पारसे पर चिकित्सा महाविद्यालय शुरू करने की अनुमति देने का लालच देकर शहर के एक चिकित्सक से 4 करोड़ 36 लाख रुपए की ठगी का आरोप है। पुलिस का दावा है कि इसके •अलावा भी पारसे ने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा, पारसे बीमारी का बहाना बना कर अस्पताल में भर्ती हो गया।

Advertisement

इसी कारण से कई सप्ताह तक पुलिस उससे पूछताछ ही नहीं कर सकी, लेकिन पारसे की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने पारसे के इस बर्ताव पर आपत्ति जताई। पुलिस को पारसे या उसके वकील के माध्यम से पूछताछ करने का आदेश दिया। साथ ही पूछताछ की वीडियो रिकार्डिंग भी करने को कहा। आखिरकार पारसे को पुलिस के समक्ष हाजिर होना पड़ा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.