Published On : Fri, Aug 3rd, 2018

पारले ने मनपा को भेजी बॉटल क्रश मशीन

Advertisement

नागपुर : मनपा प्रशासन को मेसर्स पारले समूह ने आधा दर्जन बॉटल क्रश मशीन भेजा गया।यह मशीन शहर स्वच्छ रखने में सहायक साबित होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पारले समूह ने मनपा को मुफ्त में ६ बॉटल क्रश मशीन दिया,जो ३ दिन पूर्व नागपुर में आया,जिसे मनपा के ग्रेट नाग रोड स्थित मनपा कारखाना विभाग में रखा गया।

साथ में उक्त मशीन लगाने के लिए सूची भी आईं,जिसमें शंकर नगर व सीताबर्डी स्थित हल्दीराम,सीताबर्डी चौक स्थित इटर्निटी मॉल,वीआईपी रोड स्थित सेंट्रल बाज़ार,इंप्रेस मॉल और उच्च न्यायालय स्थित लगाया जाना तय किया गया है। जिसमें से आधे ने लगाने मामले में सहमति दर्शाई।

अब सवाल यह है कि कब और कौन व कैसे लगाया जाएगा। क्यूंकि मनपा के पास उक्त जगहों पर लगाने के लिए व्यवस्था नहीं है।

कांग्रेस के नगरसेवक किशोर जिचकर ने मनपा प्रशासन से उक्त मशीन फुटा ला, भांडे वाडी, मेयो,मेडिकल,शहर बस स्थानक व गणेश पेठ बस स्थानक,नागपुर रेलवे स्टेशन परिसर में लगाने से मशीन की उपयोगिता सिद्ध रहेंगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.