Published On : Tue, Dec 6th, 2016

ओबीसी आरक्षण के लिए करूंगा सतत प्रयास : परिणय फुके

Advertisement

parinay-fuke-2
नागपुर: नगर सेवक से विधायक बने परिणय फुके ने मंगलवार को विधावन परिषद सभासद का शपथ लिया। शपथविधि कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद विधायक परिणय फुके ने परिवार के साथ परिसर की सीढ़ियों में फोटो सेशन किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजनीतिक एजेंडे में ओबीसी आरक्षण को केंद्र में रखने की बात उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि राजनीति से पहले वे ओबीसी आंदोलनों से जुड़े रहे हैं। यही कारण है कि आज जब वे सत्ता दल के साथ सदन पुहंचे हैं तो यहां भी ओबीसी समुदाय की मांगों के लिए संघर्षरत रहेंगे।

उन्होंने कहा कि तक वे जिन नेताओं को टीवी पर बड़े आयोजनों में देखकर सीख लिया करते थे आज उनके साथ बैठकर बहुत फख्र महसूस कर रहे हैं। केवल यही नहीं आनेवाले 6 सालों के भीतर वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगे। उनका निर्वाचन क्षेत्र नक्सल प्रभावित जिलें से सटा हुआ है। खुल उनका क्षेत्र भी नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता है। अब तक वहां विकास नहीं हुआ है फिर लेकिन अब वहां विकास करके दिखाएंगे।

parinay-fuke-4
शपश विधि के दौरान परिणय के साथ उनका पूरा कुनबा विधान भवन पहुंचा हुआ था। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने अपने परिवार संग विधान भवन परिसर में फोटो सेशन किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्म पत्नी परिणीता फुके, माता डॉ. रमा फुके, पिता रमेश फुके, बहन डॉ. मीनल फुके, बड़े भाई परीक्षित फुके, छेटे भाई अधिवक्ता संकेत फुके, बेटा यथार्थ व बेटी अव्दैत यशश्री फुके, बड़े भाई के बेटे अद्वैत फुके व बेटी अनुश्का फुक, सास विमला व ससुर नामदेव साबले, साढू भाई समेश चोपड़े उपस्थित थे।
parinay-fuke-3
parinay-fuke-1

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.