Published On : Wed, May 16th, 2018

पारडी ओवरब्रिज निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे 11 पक्के अवैध निर्माण को एनआईटी और मनपा ने किये ध्वस्त

Advertisement

नागपुर: एनआईटी और मनपा के प्रवर्तन विभाग के संयुक्त दस्ते द्वारा भारी पुलिस बंदोबस्त में पारडी ओवरब्रिज निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे 11 पक्के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई से क्षेत्र में काफी तनाव पैदा हो गया लेकिन भारी पुलिस बंदोबस्त के चलते अतिक्रमणकारियों को शांत रहने के लिए मजबूर होना पड़ा. लकड़गंज जोन अंतर्गत पारडी फ्लायओवर का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इस मार्ग की जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर वर्षों से पक्के मकान बना रहे थे. अधिकारियों के अनुसार उन्हें नियमानुसार नोटिस भी दिया गया था और उसके बाद कार्रवाई की गई. 11 पक्के मकानों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया. जिसमें गणेश मानकर का दोमंजिले मकान का भी समावेश है. इसके अलावा अनंदराव कलस, सुशीला गरोडिया, दिलीप लालवानी, रश्मि चवरे, चंदा देवरे, जिजाबाई मानवटकर, राकेश वाहने, नरेन्द्र उपरे, सुनील रंगारी, निरंजन शेंडे के पक्के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई जो जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई थी.

तगड़ा पुलिस बंदोबस्त

पक्के निर्माण कार्यों के दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए मनपा व एनआईटी के अधिकारियों ने पहले ही पुलिस से सहयोग मांगा था. खुद एसीपी परदेसी व पीआई तिजारे के साथ 80 पुलिसकर्मियों का बंदोबस्त लगाया गया था. भारी बंदोबस्त देखते हुए अतिक्रमणकारियों को शांत रहना पड़ा. पक्के मकानों को ध्वस्त होते देखने के लिए परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई थी. कुछ लोगों ने नेताओं को फोन भी किया लेकिन कोई नहीं पहुंचा.

नेहरूनगर जोन से खाली कराया फुटपाथ

Advertisement

इधर, नेहरूनगर जोन में भी सड़क व फुटपाथ पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों का सफाया किया गया. भांडेप्लाट चौक से दिघोरी चौक और यहां से दिघोरी नाका तक फुटपाथ पर जमें अतिक्रमणकारियों का सफाया किया गया. वहीं महल परिसर में गंगा-जमुना रोड से आजमशाह चौक और यहां से सीए रोड तक फुटपाथ खाली कराया गया. दस्ते ने 2 ट्रक माल जब्त करने की कार्रवाई भी की. इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त अशोक पाटिल, प्रवर्तन अधीक्षक यादव जांभुलकर, प्रवर्तन निरीक्षक संजय कांबले के मार्गदर्शन में नितिन मंथनवार, इरखेडे की टीम ने भाग लिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.