Published On : Wed, Oct 13th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

पारधी नागपुर के चार दिवसीय दौरे पर

Advertisement

नागपुर – राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार, के माननीय सदस्य श्री सुभाष रामनाथ पारधी 14.10.21 से वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड सहित नागपुर के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे।14 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10:00 बजे वे वेकोलि अनुसूचित जाति एसोसिएशन के साथ बैठक करेंगे।

11:00 बजे वेकोलि प्रबंधन के साथ, कंपनी में आरक्षण नीति के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे।वे वेकोलि के सावनेर खदान एवं इको पार्क का निरीक्षण करेंगे।

Gold Rate
Feb 25th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

15 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे नागपुर के एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4:00 बजे अनुसूचित जाति के याचिकाकर्ताओं की शिकायतों को सुनेंगे।

16 अक्टूबर को 12:00 बजे वे अनुसूचित जाति एसोसिएशन के साथ बैठक करेंगे तथा शाम 6:00 बजे सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसी प्रकार 17 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे वे सामान्य जनता से मुखातिब होंगे एवं शाम 4:00 बजे अनुसूचित जाति के याचिकाकर्ताओं की शिकायतें सुनेंगे।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement