Published On : Thu, Aug 30th, 2018

किसिंग कंट्रोवर्सी के 6 महीने बाद पपॉन की वापसी, ये है नया गाना

Advertisement

मशहूर सिंगर पपॉन म्यूजिक रियलिटी शो ”वॉयस ऑफ इंडिया” में होली सेलिब्रेशन के दौरान एक कंटेस्टेंट को किस कर मुसीबत में फंसे थे. उनकी दर्शकों और सेलेब्स ने कड़ी आलोचना की थी. विवाद के 6 महीने बाद अब वे अपने नए गाने के साथ वापस आए हैं.

III Smoking Barrels के मेकर्स ने मूवी का पहला गाना रिलीज किया है. इसे पपॉन ने गाया और कंपोज किया है. गाने का नाम है ”ये तिश्नगी”. ये एक रॉक और कंटेम्पररी बॉलीवुड स्टाइल सॉन्ग है. इसे हिंदी और असमी भाषा में रिलीज किया गया है.

इस गाने के बारे में पपॉन ने कहा, ”एक ही गाने को हिंदी और असमी भाषा में गाने का अच्छा अनुभव रहा. मैं चाहता हूं कि नॉर्थ ईस्ट की कहानियां इस गाने और फिल्म के जरिए देशभर के लोग एंजॉय करें. उम्मीद है कि दर्शक गाने के दोनों वर्जन को बराबर प्यार देंगे.”

बता दें, विवाद में फंसने के बाद पपॉन लो प्रोफाइल रहने लगे थे. किसिंग कंट्रोवर्सी का वीडियो वायरल होने के बाद कई फैंस ने उन्हें बायकॉट कर दिया था. खबर थी कि असम के बिहू फेस्टिवल में इस साल उन्हें कोई शो ऑफर नहीं किया गया था.

Advertisement

क्या था पूरा विवाद
दरअसल, पपॉन ने अपने फेसबुक पेज पर एक लाइव वीडियो शेयर किया था. जिसमें वो लाइव वीडियो के दौरान जूनियर कंटेस्टेंट को किस करते नजर आए थे. सोशल मीडिया पर पपॉन के इस वीडियो पर लोगों ने विरोध जताया गया. इस शो को पपॉन जज कर रहे थे. विवाद बढ़ने के बाद उन्हें शो में जज की भूमिका से हटा दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट की एक वकील ने नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स को सिंगर के इस हरकत के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई गई थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.