Published On : Wed, Jun 3rd, 2015

पवनी में तूफानी बारिश, मकान गिरा,1 जख्मी

Advertisement


पालतू जानवरों की मौत

House Collaps
पवनी (भंडारा)।
किसान ने खेती करना शुरू करते ही, मंगलवार की शाम अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हुई. ऐसे में रबी फसल का काफी नुकसान हुआ है. इस तूफान से जिले के वडेगांव में एक मकान गिर गया.इसमें एक व्यक्ती गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.उसका भंडारा ग्रामीण अस्पताल में उपचार चल रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम आई तूफानी बारिश से लक्ष्मी मधु रासेकर का घर गिर गया.इसमें जगत रासेकर (26) गंभीर रूप से जख्मी हो गया तथा घर की आवश्यक चीजे बर्बाद हो गई. जबकि घर में रखी 15 मुर्गियां, 1 बकरी और उसके बच्चे की दबकर मौत हो गई.जख्मी जगत को तुरंत पवनी के अस्पताल में भेजा गया.जहां हालत गंभीर होने से उसे भंडारा के अस्पताल में रेफर किया गया.

इस घटना में हुए नुकसान का पंचनामा करने, पवनी के तहसीलदार नरेंद्र राचेलवार ने संबधित कर्मचारियों को घटनास्थल भेजा गया.रासेलकर परिवार मजदूरी करके अपनी उपजीविका चलाता है. उनके पास खुद की जमीन नही है. इसलिए बकरियां, मुर्गिया, गाय पालकर उनसे पैसा कमाते है. इस परिवार को घरकुल का लाभ नही मिलने से दुख जताया गया. लक्ष्मी का कहना है कि, गरीब लोगों का हर बारिश में नुकसान होता है. लेकिन सरकार इस पर ध्यान नही देती. जिला कृषि अधिकारी गजभीये ने कहां कि, बारिश में हुए नुकसान के सर्वेक्षण के संदर्भ में सरकार की ओर से अभी कोई सुचना नही मिली है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.