
नागपुर: परिणीता मातूरकर और विजय गायधने द्वारा प्रस्तुत गीत ‘पन्ना की तमन्ना है’ को दर्शकों ने खूब सराहा और साथ ही प्रशांत मानकर और सुषमा देशमुख द्वारा प्रस्तुत गीत ‘पत्ता पत्ता बूटा बूटा’ को भी दर्शकों ने पसंद किया । गुरुवार को फेसबुक पर हुए इस कार्यक्रम में रजनीगंधा के गायकों ने गीतों की खुशबू बिखरे दी।
गुरुवार को रजनीगंधा म्यूजिक अनलिमिटेड की ओर से प्रस्तुत संगीत कार्यक्रम ‘सजदे किए हैं मैंने…’ पेश किया गया। प्रशांत मानकर कार्यक्रम के सलाहकार थे, जिसकी कल्पना रजनीगंधा की निदेशक परिणीता मातुरकर ने की थी। अनुराधा पाटिल, जया धाबेकर, सुषमा देशमुख, गौतम कुमार, प्रमोद अंधारे, श्याम चिलाटे, विजय गायधने, लक्ष्मीकांत पासवान और नरेंद्र माथुरकर ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्मीकांत द्वारा प्रस्तुत गीत “है दुनिया उसी की” से हुई। उसके बाद, गायकों ने जीवन के हर मोड पर, ना ये चांद होगा, प्रियतमा, सांसो की जरूरत, तोरा मन दर्पन, तेरी ऑंखो के सिवा, अपनी तो जैसे तैसे जैसे एकसे बढकर एक सुंदर गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का समापन विजय गायधने द्वारा प्रस्तुत गीत ‘पर्दा है पर्दा’ से हुआ। इस कार्यक्रम को प्रशंसकों ने खूब सराहा ।
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...




