Published On : Sun, Mar 16th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

हत्या से दहला पांडराबोडी! चौराहे पर युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में मची सनसनी

Advertisement

नागपुर | अंबाझरी थाना क्षेत्र के पांडराबोडी झोपड़पट्टी के पास आज सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। 34 वर्षीय दीपक गोविंद बसवंत की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

सूत्रों के अनुसार, चार हमलावरों ने मिलकर चाकू और कोयते से दीपक पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड की जड़ एक पुराना विवाद है, जो कल के दौरान हुआ था। हालाँकि मामला शांत हो गया था, लेकिन हमलावरों ने दुश्मनी की भावना से दीपक को मौत के घाट उतार दिया।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

 

जैसे ही घटना की जानकारी मिली, अंबाझरी पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है। जांच शुरू कर दी गई है, और हत्यारों को पकड़ने के लिए विशेष दस्ते बनाए गए हैं।

Advertisement

 

गौरतलब है कि आरोपी पहले से ही अपराधी प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है, और अपराधियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस नृशंस हत्या के बाद इलाके में भय का माहौल है, और लोग सहमे हुए हैं।

 

क्या पुलिस जल्द करेगी आरोपियों की गिरफ्तारी? क्या यह हत्या किसी बड़े गैंगवार की ओर इशारा कर रही है? बने रहिए हमारे साथ, हम इस सनसनीखेज वारदात से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुँचाते रहेंगे!

Advertisement
नासिक में भारी बारिश, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा #maharashtranews #nashik #newsupdate #maharashtra

नासिक में भारी बारिश, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा #maharashtranews #nashik #newsupdate #maharashtra

छात्र मुद्दे पर सरकार सकारात्मकः संजय शिरसाट #maharashtranews #sambhajinagar #maharashtra  #news

छात्र मुद्दे पर सरकार सकारात्मकः संजय शिरसाट #maharashtranews #sambhajinagar #maharashtra #news

राहुल गांधी आंदोलन पर राजनीति कर रहे: बावनकुले #ChandrashekharBawankule #RahulGandhi #Politics

राहुल गांधी आंदोलन पर राजनीति कर रहे: बावनकुले #ChandrashekharBawankule #RahulGandhi #Politics

वडेट्टीवार का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला! #VijayWadettiwar #Congress  #NagpurNews #StudentProtest

वडेट्टीवार का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला! #VijayWadettiwar #Congress #NagpurNews #StudentProtest

सोनम का अनशन खत्म, राउत ने उठाए सवाल #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra #vidarbha

सोनम का अनशन खत्म, राउत ने उठाए सवाल #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra...

विरोध या अपशब्द? लोकतंत्र में मर्यादा की सीमा क्या है? | Nagpur Today

विरोध या अपशब्द? लोकतंत्र में मर्यादा की सीमा क्या है? | Nagpur...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges