Published On : Sat, Jun 9th, 2018

Video : पंचशील थियटर बन सकता है बड़े हादसे की वजह

Advertisement

नागपुर: नागपुर शहर का मुख्य और व्यस्ततम इलाका सीताबरडी जहा पंचशील टाकीज नामक सिनेमा हाल मौजूद है । करीब 60 साल पुराना यह सिनेमाघर आज सैकड़ों की बलि ले सकता था । यह कहते हुए घबराहट हो रही है लेकिन यही तथ्य है। रजनीकांत की नयी फिल्म काला का शो चल रहा है । इंटर्वल के कुछ समय बाद शो शुरू हुआ और अचानक मानसून ने नागपुर में दस्तक दे दी।

पुरानी हो चुकी यह सिनेमा टाकीज इतनी कमजोर होगी इसका अंदाजा वहा फिल्मी सीन में डूबे दर्शकों को जरा भी नहीं था । वहा लगे पंखे के रास्ते और छत के कई हिस्सों से पानी रिसता चला आ रहा था और अचानक बड़ा धमाका हुआ । छत का एक बड़ा हिस्सा धड़ाम से आकर हाल में रखी कुर्सियों पर आ गिरा । उससे कुछ ही दूर दर्शकों बैठ कर फिल्म देख रहे थे।

अचानक हुए इस हादसे से तमाम दर्शक घबरा गये और चिल्लाकर शोर मचाने लगे और भगदड़ मंच गयी । टाकीज प्रबंधन पहले तो सकते में आया फिर हरकत में आया । उसके बाद लाइट जलाई गयी और दर्शकों को बाहर निकाला गया।

Advertisement

मामला न बढे और सारे किये धरे पर पर्दा पड़ा रहे इसके चलते बेहद प्यार से दर्शकों से कतारें लगवा कर उनकी टिकिट के पैसे वापस लौटाये गये ।

हम साफ तौर पर देख सकते है अंदर का हाल जगह जगह पानी टपक रहा है दीवारों से पानी रिस रहा है । दीवारें और छत बेहद पुरानी और जर्जर जैसी स्थिति में आ चुकी है। एलेक्ट्रॉनिक कंनेक्सन भी पुराने है।

सम्बंधित विभाग जिन्हे इस इमारत का निरीक्षण और अवलोकन कर इन्हें तकनीकी अनुमति देते है लगता है जैसे वे भी फिल्मी नींद में मस्त है।

अगर छत गिर जाती शॉर्ट सर्किट हो जाता तो क्या यह सब मिले हुए मुनाफाखोर इसकी जिम्मेदारी लेते ?

By – Narendra Puri

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.