Published On : Mon, Nov 17th, 2014

अहेरी : … तो ग्राम पंचायत उपचुनाव में हो सकता था बड़ा धमाका!

Advertisement


गुप्त जानकारी के बाद पुलिस ने बरामद की 5 किलो विस्फोटक सामग्री

Naxal Blast
अहेरी (गडचिरोली)।
16 नवम्बर को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को एक गुप्त जानकारी के आधार पर कासमपल्ली से विस्फोट करने के इरादे से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे विस्फोटक सामग्री को ख़ोज निकलने में सफलता मिली है. अनुमान लगाया गया है कि नक्सली ग्राम पंचायत उपचुनाव में विस्फोट से बड़े धमाके की फ़िराक में थे.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ​नक्सल विरोधी अभियान के दौरान उप-विभाग अहेरी अंतर्गत उप-पोष्ट पेरमिली की हद से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर जिला पुलिस ने कासमपल्ली से 200 मीटर के अंतर पर स्थित नाले के पुल के नीचे बड़े धमाके के मक़सद से नक्सलवादियों द्वारा छुपा कर रखे विस्फोटक सामग्री को पुलिस ने खोजकर उनके इरादों को नाकाम कर दिया. यहाँ से 5 किलो विस्फ़ोटक सामग्री मिली है. जिसमें नट, बोल्ट, कीलें, गोलियां इत्यादि थे. उसमें एक सुतली बम भी मिला है. समझा जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा ग्राम पंचायत चुनाव में विस्फोट करने की तैयारी के मद्देनज़र ये सामग्री रखी गई थी. बता दें कि 23 नवम्बर को राष्ट्रव्यापी ग्राम पंचायत उपचुनाव कराये जाने हैं. इसके साथ ही पुलिस सतर्कता बरतते हुए अपने अभियान को और ज़्यादा सघन और तेज़ कर दिया है.

Naxal Blast

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.