Published On : Wed, Jan 14th, 2015

कोराडी : पालकमंत्री के जन्मदिन पर गरीबों को ब्लैंकेट वितरित

Advertisement

 

  • रक्तदान और डेंटल शिविर का आयोजन
  • श्री क्षेत्र महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर में की पूजा अर्चना

Minister Bawankule birthday  (3)
कोराडी (नागपुर)।
महाराष्ट्र के उर्जामंत्री तथा नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के जन्मदिन पर कोराडी देवी मंदिर ट्रस्ट और श्री दादासाहब कालमेघ डेंटल की ओर से दंतचिकित्सा और रोगनिदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान चंद्रशेखर बावनकुले, उनकी पत्नी ज्योतिताई बावनकुले, बेटा संकेत, माता प्रभादेवी बावनकुले, भाई बापु बावनकुले, नारायण बावनकुले, नंदकिशोर बावनकुले ने माँ जगदंबा की पुजा की और मंदिर में अभिषेक किया. इस अवसर पर गरीबों को ब्लैंकेट का वितरण किया गया. इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा कांचन कुथे, नगरध्यक्ष राजेश रंगारी, पन्नालाल रंगारी समेत आदि मान्यवर उपस्थित थे.

देवमंदिर परिसर के राम मंदिर, हनुमान मंदिर में जाकर उन्होंने दर्शन लिया. उसके बाद दोपहर मंगलम विठ्ठल रुख्मीनी देवस्थान कोराडी में राजेश रंगारी मित्र परिवार की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. इस दौरान स्वरनिल ऑर्केस्ट्रा की ओर से भावगीतों और हिंदी सिनेमा के गीतों का आयोजन किया गया था.

Minister Bawankule birthday  (2)
कोल्हापुर के विधायक ने “तेरे जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना” गीत गाया. इस गीत पर प्रेक्षकों ने जोरदार तालियां बजायी. इस दौरान नागपुर जिले, ग्रामीण से विधायक, महाजेनको/ वितरण/पारेषण कंपनी के पदाधिकारी, कर्मचारी यूनियन के नेता और शैक्षणिक संस्था के पदाधिकारी मुख्याध्यापक मिलन काले, अनिल सगणे, कांट्रेक्टर यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र बरडे, सुधीर पट्टेम्वार, रत्नदीप रंगारी, करण कुमार, कार्याध्यक्ष रामभाऊ तोड़वाल तथा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे. मै हमेशा गरीबों, दिन दलितों कॉ न्याय दिलाने का प्रयत्न करूँगा ऐसा चंद्रशेखर बावनकुले ने कहां.

Minister Bawankule birthday  (1)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.