Published On : Sat, Jun 15th, 2019

उसकी चमक से सबकुुछ प्रकाशमान है

Advertisement

पालकी में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के श्रद्धालूओं ने किए दर्शन

गोंदिया: सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देवजी सहृदयता, उदारता और उपकार के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अपने समयकालीन समाज को जागृत किया, वे बहुत बड़े समाज सुधारक और पथ प्रदर्शक थे। उनका संपूर्ण जीवन ही एक यज्ञ था, वे असहाय और गरीब लोगों के बल थे। उन्होंने इस संसार को सत्य, शांती और प्रेम का संदेश दिया।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आज जब समस्त जगत भौतिकता और रूढ़ीवादिता के मकड़ जाल में फंसता जा रहा है, एैसे में गुरूनानक देवजी द्वारा बताए गए मार्ग को अपनाकर ही आज मानव जीवन का कल्याण संभव है।

गुरूनानक देवजी के 550 वें प्रकाश पर्व के मौके पर मानवता का संदेश लेकर 2 जून को कर्नाटक से देश भ्रमण को निकली धार्मिक प्रकाश यात्रा का शुक्रवार 14 जून के शाम गोंदिया के कुुड़वा नाका चौक पर आगमन हुआ।

Advertisement

गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के मेंबर्स ने पालकी यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा धार्मिक प्रकाश यात्रा के साथ चल रहे वाहनों में सवार किर्तन जत्थेदारों का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में निकाला गया भव्य किर्तन शहर के मुख्य मार्गो से भ्रमण करता हुआ आगे बढ़ा ।

सर्व धर्म समभाव के प्रतीक गोंदिया शहर ने भाई चारे की अनोखी मिसाल पेश की तथा पालकी यात्रा का जैन बंधुओं, मुस्लिम भाईयों और बसपा कार्यकर्ताओं और सिंधी समाज ने गर्मजोशी से पुष्पवर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया। सिखों के पहले धर्मगुरू गुरूनानक देवजी के प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर शहर के गुरूद्वारों में खास रोशनाई की गई थी। बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने गुरू ग्रंथ साहिब के आगे शीष झुकाकर मत्था टेका और दर्शनार्थी श्रद्धालुओं ने जयघोष किया।

प्रभु भक्ति का प्रचार और नाम सिमरन करते हुए श्रद्धालुओं ने फुलों से सजी पालकी में विराजमान श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के दर्शनों का भी लाभ उठाया। गुरू प्यारी-गुरू सवारी शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुरूद्वारा श्री गुरूसिंघ सभा, गुरूद्वारा गुरू तेग बहादूर साहिब होते हुए आगे बढ़ी, सभी साध संगत व गुरूनानक नाम लेवा संगत गोंदिया ने अपनी हाजरी भरकर गुुरूघर की खुशीयां प्राप्त की। गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रति, दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त किया गया।

विशेष उल्लेखनीय है कि, 550 वें श्री गुरूनानक प्रकाश उत्सव पर्व जो आगामी 12 नवंबर 2019 को आ रहा है, उसी संदर्भ में पालकी साहिब में विराजमान श्री गुरू ग्रंथ साहिब के दर्शन यात्रा कर्नाटक से आरंभ हुुई जो भंडारा, तुमसर, तिरोड़ा होते हुए गोंदिया पहुंची तथा रात्रि विश्राम पश्‍चात यह पालकी साहिब की यात्रा आज सुबह गंतव्य स्थान की ओर रवाना हुई।

प्रकाश यात्रा के सफल आयोजन हेतु अध्यक्ष स. हरजीत सिंह जुनेजा, प्रीतपालसिंह होरा, तरनजीतसिंह गुरूदत्ता, सतबीरसिंह मथारू, रंजीतसिंह गुलाटी, देवेंद्रपालसिंह भाटिया, सिमरनसिंह होरा, प्रीतसिंह मान गब्बी, त्रिलोचनसिंह भाटिया, इंदरजीत (पप्पू अरोरा), सुरिंदर सिंह टीटू सलुजा, राजा गुरूदत्ता होरा, प्रो. इंद्रजीतसिंग (राजु) जुनेजा, प्रो. प्रितपालसिंह जुनेजा, सुरजीत सिंह गुलाटी, किशन गांधी, सुखमानसिंह भाटिया, मोती अरोरा, सन्नी भाटिया, गुरूदयाल सिंह रामानी, जसपालसिंह चावला, सुरजीत गुरूदत्ता, हन्नी सलूजा, हरदीप सलूजा, बलवीर सलुजा, बिट्टू भाटिया, हरजीत चावला, लाली ठकरानी, राजा भाटिया एंव सिंधी समाज के गणमान्यों ने अथक प्रयास किया।

रवि आर्य

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges