Published On : Tue, Apr 27th, 2021

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने की IPL स्थगित करने की अपील

Advertisement

कहा- लोगों को मनोरंजन नहीं, ऑक्सिजन सिलेंडर की है जरुरत

नागपुर-भारत में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. ऐसे में आईपीएल के आयोजन को लेकर भी तमाम सवाल उठने लगे हैं. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी आईपीएल के बचे हुए सीजन को स्थगित करने की बात कही है. उन्होंने आईपीएल पर खर्च होने वाले पैसों से ऑक्सिजन सिलेंडर खरीदने की वकालत करते हुए कहा कि इस समय मनोरंजन से ज्यादा लोगों की जान बचाने की जरुरत है.

शोएब ने कहा, “भारत इस वक्त जल रहा है. ऐसे में आईपीएल का आयोजन करने की बजाय इसे स्थगित कर देने की आवश्यकता है. साथ ही पाकिस्तान में जून में प्रस्तावित पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को भी आगे के लिए टाल देना चाहिए.” साथ ही उन्होंने कहा, “इन हालात में आईपीएल इतना जरुरी नहीं है और इसके आयोजन पर जो राशि खर्च होती है उनका इस्तेमाल ऑक्सिजन सिलेंडर खरीदने के लिए किया जा सकता है. इस से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है. कोरोना के इस दौर में हमें क्रिकेट, मनोरंजन या हीरो इनमें से किसी की भी जरुरत नहीं है. हमें इस समय भारत और पाकिस्तान में लोगों की जिंदगी बचाने पर जोर देना है. लोगों की जिंदगी दांव पर लगी है इसलिए मैं ऐसे कठोर शब्दों का इस्तेमाल कर रहा हूं.”

भारत के समर्थन में कही थी बड़ी बात
इस से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भारत के समर्थन में एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें शोएब ने अपने फैन्स से इस वायरस को काबू करने में भारत की मदद करने के लिए कहा था. शोएब अख्तर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ‘भारत कोविड-19 से संघर्ष कर रहा है. वैश्विक समर्थन की जरूरत है. हैल्थ केयर सिस्टम चरमरा रहा है. ये महामारी है. हम सब साथ हैं. एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए.’

Advertisement

अपने मुल्क पाकिस्तान में कोरोना के खराब हालात पर बात करते हुए अख्तर ने कहा, “हम इस समय बेहद मुश्किल दौर में हैं. पाकिस्तान के अस्पतालों में केवल दस प्रतिशत ऑक्सिजन ही बची है. लोग सरकार के दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं. मेरी पाकिस्तान की सरकार से अपील है कि वो अगले 10 से 15 दिनों के लिए कर्फ़्यू लगा दे. लोगों को ईद पर भी खरीदारी के लिए बाहर नहीं निकलना चाहिए. लोगों को इन हालात में बहुत ज्यादा सतर्क रहने और अपना ख्याल रखने की जरुरत है.”

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.