Published On : Mon, Dec 11th, 2017

पीएम मोदी के भाषण पर PAK ने कहा – चुनावी बहस में हमें मत घसीटो, अपने दम पर जीतो

Advertisement

पीएम मोदी द्वारा चुनावी प्रचार में पाकिस्तान का जिक्र करने के बाद उनके विदेश मंत्रालय ने सफाई दी है कि भारत अपनी राजनीति में उनको ना घसीटें। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर कहा है कि भारत को अपने चुनावी भाषण में पाकिस्तान को घसीटना बंद करना चाहिए और फर्जी-झूठी बातों की जगह खुद अपने दम पर जीत हासिल करनी चाहिए। पाकिस्तान के लिए पीएम मोदी द्वारा कही गई बातों को फैसल ने बेबुनियाद बताया है।

बता दें कि रविवार को पीएम मोदी ने एक जनसभा के दौरान मणिशंकर अय्यर पर हमला बोलते हुए कहा था कि उनके घर पर पाकिस्तानी उच्चायुक्त की सीक्रेट मीटिंग हुई थी जिसमें मनमोहन सिंह समेत कई सीनियर नेता भी शामिल हुए थे। मोदी ने सवाल उठाया था कि उस गुप्त बैठक की जरूरत क्यों पड़ी थी और पाकिस्तान कांग्रेस नेता अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने का पक्ष क्यों ले रहा है?

पालनपुर की जनसभा में मोदी ने कहा था, ‘एक तरफ पाकिस्तानी सेना के पूर्व डीजी गुजरात के चुनाव में हस्तक्षेप कर रहे हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान के लोग मणिशंकर अय्यर के आवास पर बैठक कर रहे हैं।’ मोदी ने पाकिस्तान के पूर्व महानिदेशक (डीजी) सरदार अरशद रफीक का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन किया था।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.