Published On : Tue, Sep 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

चित्रकला स्पर्धा, बेस्ट फ्राम वेस्ट के पुरस्कार वितरित

Advertisement

नागपुर -अखिल भारतीय पुलक मंच परिवार शाखा महावीर वार्ड नागपुर, श्री महावीर सहकारी गृहनिर्माण संस्था, अमरस्वरूप फाउंडेशन द्वारा आयोजित चित्रकला स्पर्धा, बेस्ट फ्राम वेस्ट स्पर्धा पुरस्कार वितरण रविवार को महावीरनगर स्थित पुलक मंच परिवार के कार्यालय में संपन्न हुआ.

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि मोटीवेटर संजय नखाते, महावीर सहकारी गृहनिर्माण संस्था के सचिव सुरेशराव वरूडकर, दामोदर भुसारी जबलपुर, अमरस्वरूप फाउंडेशन की विश्वस्त नीताबेन मेहता, राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच की अध्यक्षा कल्पना सावलकर प्रमुखता से उपस्थित थे. समारोह का संचालन पुलक मंच परिवार के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मनोज बंड, प्रस्तावना महावीर सहकारी गृहनिर्माण संस्था के अध्यक्ष डॉ. रवींद्र भुसारी ने रखी, आभार प्रदर्शन राजेश जैन ने किया.

इस अवसरपर संजय नखाते ने कहा स्पर्धाओं के माध्यम से कलाकार तैयार होते हैं. छोटी सी कलाकृति से बड़े कलाकार जन्म होता हैं. सभी अतिथियों ने मार्गदर्शन किया. चित्रकला स्पर्धा में तीन ग्रुप बनायें थे प्रथम ग्रुप ६ से ९ वर्ष के लिए विषय था हमारा परिवार. प्रथम पुरस्कार स्पर्श श्रीकांत तुपकर, द्वितीय पुरस्कार आराध्य योगेंद्र ढोले, तृतीय पुरस्कार स्वराज सतीश सोनटक्के, प्रोत्साहन पुरस्कार आस्मि अनुराग रोडे, मानवी सतीश पोफली, उम्र १० से १३ तक विषय था हमारा त्यौहार इसमें प्रथम पुरस्कार स्वरा दिनेश येलवटकर, द्वितीय पुरस्कार ऋतुजा जामगडे, तृतीय पुरस्कार आर्या स्वप्निल इंदाने, प्रोत्साहन पुरस्कार आशु बेलसरे, कल्याणी गादेवार, वर्ष १४ से १६ तक पर्यावरण संरक्षण विषय में प्रथम पुरस्कार अनन्या गोरे, द्वितीय पुरस्कार तेजस कहाते, तृतीय पुरस्कार प्रवीण नरवाडिया, प्रोत्साहन पुरस्कार सृष्टि जैन, तीर्थेश कापसे, बेस्ट फ्राम वेस्ट स्पर्धा अनुपयोगी वस्तु कलाकृति बनाना में प्रथम पुरस्कार रविकांत सोईतकर, द्वितीय पुरस्कार जुईली रवींद्र भुसारी, तृतीय पुरस्कार मंजिरी शिवनकर, प्रोत्साहन पुरस्कार किम पराग पोहरे, ब्राह्मी आशीष मोहीकर को प्रमुख अतिथि के हस्ते पुरस्कार वितरित किये गये.

कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र भुसारी, अनिल गवारे, रमेश उदेपुरकर, शांतिनाथ भांगे, अविनाश शहाकार, मनुकांत गडेकर, श्रीकांत तुपकर, संदीप गडेकर, मनीषा नखाते, ज्योति भुसारी, प्रिया बंड, आरती महात्मे, प्रतिमा सावरकर, मंगला मेंढे, संगीता नायगांवकर, मनीषा शहाकार, रूपाली पंडित, दिशा येलवटकर, वैशाली नखाते आदि उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.