-तनावपूर्ण परिस्थिति हो सकती है वजह
नागपुर: नयू कामठी थाने के अंतर्गत एक पेंटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम सुशील लोकनाथ मेश्राम (36) है। वह कुंभारे कॉलोनी का निवासी था।
सुशील पेंटिंग का काम करता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी महेरी गई थी। सुशील घर पर अकेला था और अक्सर तनावपूर्ण परिस्थितियों में रहता था। एक दिन अपनी परिस्थितियों से तंग आकर सुशील ने पंखे से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जब उसके परिजन आए तो उसे मृत अवस्था में पाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। न्यू कामठी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुशील ने आत्महत्या करने का कदम क्यों उठाया, इस बात की जांच हो रही है। न्यू कामठी पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate








