
मुंबई: पद्मावती को लेकर देशभर में चल रहे विवाद में अब महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने मांग की है कि संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से आपत्तिजनक सीन हटाए जाएं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर पूरी फिल्म इतिहास के मुताबिक नहीं है तो इसे बैन कर देना चाहिए।
धूले से बीजेपी के राजपूत नेता रावल ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को भी पत्र लिखा है और कहा है कि इस फिल्म में इतिहास का अनादर दिखाया गया है। उन्होंने कहा, ‘केवल कुछ करोड़ रुपये कमाने के लिए एक निर्देशक राजपूतों के 700 साल पुराने इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। सिनेमा की स्वतंत्रता के नाम पर हम किसी को भी इतिहास का गलत चित्रण नहीं करने देंगे।’
उन्होंने अपने पत्र में सेंसर बोर्ड की भी आलोचना की और कहा कि वह मूकदर्शक बना हुआ है। रावल ने चेताया कि यदि फिल्म को बिना बदलाव के प्रदर्शित किया गया तो यह सांस्कृतिक ताने-बाने पर हमला माना जाएगा। इससे कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है।
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews
गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news
25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...
त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...
बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha
किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...



