Published On : Thu, Jan 25th, 2018

नागपुर में रिलीज हुई पद्मावत, हाउसफुल रहा पहला शो,कड़ी सुरक्षा

Advertisement

नागपुर। संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत आखिरकार हंगामे और तोड़फोड़ के बीच गुरूवार को रिलीज हो ही गई। यह फिल्म पदमावत बुधवार को बड़े थिएटर पर और छोटे थिएटरों में गुरुवार को रिलीज हुई है। इस बीच थिएटर के बाहर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रहा। स्मृति टाकीज में रिलीज के पहले पुलिस ने गहन छानबीन भी की। आने वाले दर्शकों को भी पूरी तरह जांच करने के बाद ही सिनेमा हॉल के अंदर प्रवेश दिया गया। बता दें शहर के पीवीआर, आइनॉक्स व सिनेमैक्स में बुधवार को कुल 5 शो हुए। जिसमें दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

फिल्म में विरोध जैसा कुछ नहीं

स्मृति टाकीज के मैनेजर संतोष मिश्रा का फिल्म को लेकर कहना है कि पद्मावत में ऐसा कुछ नहीं की किसीं की भावना को ठेस पहुंचे। पता नहीं इसका विरोध क्यों हो रहा है? थिएटर के अंदर दर्शकों को कुछ भी सामान ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है लिहाजा लोग पानी की बोतल वगैरह बाहर छोड़कर फिल्म देखने जा रहे हैं।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सिनेमाघरों के बाहर तगड़ा बंदोबस्त

200 से अधिक पुलिस जवानों को सिनेमाघरों के बाहर तैनात किया गया। विशेष पुलिस शाखा विभाग के उपायुक्त नीलेश भरने ने बताया कि शहर के 8 सिनेमाघरों में फिल्म को प्रदर्शित किया जा रहा है। हर सिनेमाघर परिसर में 10 से 12 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। मैं खुद और संबंधित क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त शहर में गश्त कर रहे हैं। पहचान-पत्र दिखाने के बाद ही किसी को भी सिनेमाघरों के अंदर जाने दिया जाएगा। इस बीच, बुधवार को एम्प्रेस मॉल के सामने फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले 5 और सीताबर्डी के इंटरनिटी मॉल परिसर से 9 आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया गया। इंटरनिटी मॉल परिसर में 90 से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

Advertisement
Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार,

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार,

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges