Published On : Sun, Nov 29th, 2020

नियमों की अनदेखी : पाब्लो लाउन्ज और बैरेल में पुलिस उपायुक्त ने खुद पहुंचकर की कार्रवाई

Advertisement

नागपुर- सीताबर्डी और अंबाझरी पुलिस स्टेशन की हद में आनेवाले दो अलग अलग लाउन्ज में सैटरडे नाईट के नाम पर शोरशराबा करने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उपायुक्त विनीता शाहू यहां पहुंची. इन दोनों ही जगहों पर मर्यादा से ज्यादा क्षमता तो थी,साथ ही इसके समय की पाबंदी का भी पालन नही किया गया और संचालको की ओर से विभिन्न खाद्य पदार्थो और ड्रिंक्स उपलब्ध कराने के कारण संचालको पर कार्रवाई की गई. सीताबर्डी पुलिस स्टेशन की हद में पाब्लो लॉन्ज और बैरेल अंबाझरी पुलिस स्टेशन की हद में है. इन दोनों ही जगहों पर युवाओं का काफी जमावड़ा रहता है. कोरोना संक्रमण के दौरान दोनों ही संचालको ने सैटरडे नाईट पार्टी का आयोजन किया था. पार्टी में सभी तरह की खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराकर दी गई थी और डांसिंग के लिए भी फ्लोर उपलब्ध कराकर दिया गया था.

डांस और पार्टी के नाम से शोरशराबा करने की शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त विनीता शाहू खुद दोनों ही जगहों पर पहुंची. यहांपर काफी भीड़ दिखाई दी, सोशल डिस्टनसिंग का पालन नही किया गया, इसके साथ समय होने के बाद भी आयोजन शुरू था. इसके बाद उपायुक्त ने तुरंत सीताबर्डी और अंबाझरी पुलिस अधिकारियों को बुलाया और कार्रवाई करने के आदेश दिए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.