Nagpur: ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी (आतिथ्य प्रौद्योगिकी) प्लैटफॉर्म OYO ने नागपुर में होटल रिज़ॉर्ट स्टे इन के साथ अपना अनुबंध स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट कर दिया है और समाप्त कर दिया है। होटल स्टे इन के खिलाफ देह व्यापार गतिविधियों के आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है। OYO इस मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए होटल और इन गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी योजना बना रहा है। पुलिस ने होटल व्यवसायी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ अनैतिक तस्करी निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपों के सामने आने के बाद OYO ने मामले की गहन जांच करने का फैसला किया। सावधानीपूर्वक समीक्षा और विचार करने के बाद, OYO को पता चला कि आरोपों के सामने आने से पहले ही होटल ने OYO के साथ अपने व्यापारिक संबंध को एकतरफा समाप्त कर लिया था। फिर भी OYO ने इस होटल को ब्लैकलिस्ट करने का फैसला किया है। यह निर्णय OYO की सुरक्षित और संरक्षित आतिथ्य को बढ़ावा देने की नीति के अनुरूप है।
OYO ने उन लोगों की सराहना की है, जो पूरे प्रकरण प्रकाश में लाए हैं। कंपनी ऐसी घटनाओं के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करती है। OYO ने उन लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी चिंताओं का तुरंत और पेशेवर तरीके से समाधान किया जाएगा।
पूरे घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए, ओयो के संस्थापक और सीईओ, रितेश अग्रवाल ने कहा, “OYO की अपने होटल परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है, यानी ऐसी गतिविधियां जरा भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। हम भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ज्यादा कड़ी निगरानी और ऑडिटिंग प्रक्रियाओं को लागू कर रहे हैं। हम अपने मेहमानों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाना चाहते हैं। उसके लिए कानून लागू करने वाली एजेंसियों और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम करने के प्रति संकल्पित हैं।”
OYO ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षित आतिथ्य को बढ़ावा देने के लिए नवंबर 2023 में एक राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू किया है। इसी पहल के एक हिस्से के रूप में OYO ने नोएडा, लखनऊ, चंडीगढ़, कोलकाता, मेरठ और बैंगलोर जैसे कई शहरों में पुलिस के साथ संयुक्त सेमिनार आयोजित किए हैं। ये कार्यक्रम आतिथ्य उद्योग, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और ओयो के होटल भागीदारों के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लेकर आए हैं। इन कार्यक्रमों के दौरान चर्चा के विषय सुरक्षा (सेफ्टी) और संरक्षा (सिक्यूरिटी) के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित रहे हैं। इसमें अतिथि सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपातकालीन स्थितियों से निपटने और स्थानीय अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए सबसे अच्छे अभ्यास शामिल किए गए थे।
OYO के पास यह सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत सुरक्षा और संरक्षा प्रणाली है कि उसके प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होटल स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी कानूनों और दिशानिर्देशों का पालन हर हाल में करें। यह अपने होटल भागीदारों और उनके कर्मचारियों को सुरक्षा और संरक्षा संबंधी प्रशिक्षण भी नियमित रूप से प्रदान करता है, ताकि वे अतिथि व्यवहार और असामान्य चेक-इन पैटर्न जैसे खतरे के संकेतों पर नजर रख सकें और इसे रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी कर सकें।
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...





