Published On : Wed, Nov 5th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

बिजली आपूर्ति रहेगी बंद : कई क्षेत्रों में आज दुरुस्ती कार्य महावितरण करेगी मरम्मत

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
Advertisement

नागपुर टुडे : शहर के कई इलाकों में बुधवार को 3 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। महावितरण ने बताया कि इस दौरान अखंडित और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दुरुस्ती एवं मरम्मत कार्य किए जाएंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।

किन क्षेत्रों में कब रहेगी बिजली बंद

गांधीबाग विभाग:
खैरीपुरा, कुंदनलाल गुप्ता नगर, मेहंदीबाग, जय भोले नगर, मंगलवारी, कांजी हाउस चौक, पाठराबे वाडी, अणे नगर और किनखेडे ले-आउट क्षेत्र में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

कांग्रेस नगर विभाग:
तेलंगखेडी, रामनगर और गोकुलपेठ में सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

Advertisement

हुडकेश्वर उपविभाग:
एन्सारा सिटी, रचना मिथिला, गगन सिटी, अथर्व नगरी (फेज 4 और 7), पिपला गांव, ताजेश्वर नगर, गुरुकृपा नगर और कृष्णम नगरी क्षेत्र में सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

बुटीबोरी औद्योगिक क्षेत्र:

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: ‘ए’ जोन एमआईडीसी, करमतारा, जैस्वाल निको, हिंदुस्तान, कॅडलेरिस, रुची सोया, श्योरटेक, कॅन्डीको और जोन फीडर क्षेत्र में आपूर्ति बंद रहेगी।

दोपहर 2 से 5 बजे तक: निलडोह फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

महावितरण ने बताया कि इन कार्यों के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में बिजली उपकरणों का उपयोग न करें और सहयोग प्रदान करें।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.