Published On : Fri, Mar 20th, 2020

CTET 2020 की परीक्षा के लिए 30 लाख से ज्यादा लोगों ने किया आवेदन

Advertisement

नागपुर– अगली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET – Central Teachers Eligibility Test) का आयोजन जुलाई 2020 में होने जा रहा है. निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 5 जुलाई 2020 को आयोजित की जाएगी . इस परीक्षा का संचालन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाता है .

जुलाई 2020 में होने वाले सीटेट के लिए आवेदन की प्रक्रिया दो दिन पहले ही खत्म हो चुकी है . अब इसके आवेदन में सुधार की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इस बीच ये जानकारी भी सामने आ गई है कि इस बार सीटेट के लिए कितने अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है .
ये जानकारी गुरुवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (HRD Minister Ramesh Pokhriyal Nishank) ने लोकसभा में दी है. पोखरियाल ने बताया कि दिसंबर की अपेक्षा इस बार की परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क भी बढ़ाया गया था . इसके बावजूद सीटेट जुलाई 2020 परीक्षा के लिए 30 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है . ये संख्या दिसंबर परीक्षा के लिए हुए आवेदनों से ज्यादा है .

सीटेट दिसंबर 2019 (Ctet december 2019) के लिए कुल 28,32,108 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था . तब सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये था . इस बार एक पेपर के लिए आवेदन शुल्क बढ़ाकर 1000 रुपये और दोनों पेपर्स के लिए 1200 रुपये कर दिया गया था. और आवेदनों की संख्या दिसंबर के मुकाबले दो लाख ज्यादा ही है .

बता दें कि CTET July 2020 का आयोजन निर्धारित तारीख में दो शिफ्ट में होगा . पहला पेपर सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेगा . वहीं, दूसरे पेपर की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 4.30 बजे तक चलेगी . पहले पेपर में सफल उम्मीदवारों केंद्र सरकार के स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक और दोनों में सफल होने वाले कहा 6 से 8 में पढ़ाने के योग्य होंगे. सीटेट का आयोजन देश के 97 शहरों में 20 भाषाओं में किया जाता है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.