Published On : Thu, Jul 2nd, 2020

1 लाख 38 हजार से अधिक ने तोड़ा लॉकडाउन!

Advertisement

29 हजार गिरफ्तार,महाराष्ट्र में 1,103 पुलिसवाले कोरोना से संक्रमित

मुंबई/नागपुर : राज्य में लॉकडाउन शुरू होने के बाद से धारा-188 के तहत राज्य में 1,38,922 मामले दर्ज किए गए हैं और 29,298 लोगों को गिरफ्तार किया गया। विभिन्न अपराधों के तहत 9 करोड़ 52 लाख 52 हजार 661 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। यह जानकारी गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दी। वर्तमान समय में राज्य में 1,103 पुलिसकर्मी कोरोना से बाधित हैं और उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इनमें 128 पुलिस अधिकारी और 975 पुलिसवालों का समावेश है।

कोरोना से मुकाबला करते हुए 59 पुलिस जवानों की मृत्यु हुई है। कोरोना से संबंधित कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए पूरे राज्य में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में राज्य में कुल 10 राहत शिविर हैं। उस स्थान पर लगभग 104 लोगों की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि कोरोना का मुकाबला करने के लिए पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टर और नर्स रात-दिन काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ बुरी प्रवृत्तियां उन पर हमला कर रही हैं। पुलिस विभाग को ऐसे हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान पुलिस पर हमले की 290 घटनाएं हुईं। 860 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

गृहमंत्री देशमुख के मुताबिक आवश्यक सेवाओं के लिए पुलिस विभाग के माध्यम से 5 लाख 31 हजार 286 पास जारी किए गए थे। नियम तोड़ने के आरोप में अब तक 1,335 वाहनों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए और 85,780 वाहन जप्त किए गए। सभी जिलों में पुलिस विभाग के 100 नंबर पर 1,05,193 कॉल प्राप्त हुए और सभी पर विधिवत कार्यवाही की गई। राज्य में कुल 6,12,851 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.