Published On : Mon, Aug 6th, 2018

ओसामा के बेटे ने की 9/11 के हमलावर की बेटी से शादी

Advertisement

लंदन: अलकायदा के मारे गए सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन ने 9/11 को विश्व व्यापार केंद्र पर विमान से हमला करने वाले मुहम्मद अट्टा की बेटी से शादी कर ली है। ‘द गार्डियन’ ने ओसामा के परिजनों के हवाले से यह जानकारी दी है। अहमद अल अट्टा ने बताया कि हमने सुना है कि हमजा ने मुहम्मद अट्टा की बेटी से शादी कर ली है। हमें नहीं मालूम कि इस समय वह कहां है। लेकिन, शायद वह अफगानिस्तान में हो सकता है।

मुहम्मद अट्टा मिस्र का नागरिक था। 11 सितंबर, 2001 को अमेरिकन एयरलाइंस के विमान का अपहरण कर उसे विश्व व्यापार केंद्र से टकराने वाला वह मुख्य आतंकी था। उस आतंकी हमले में लगभग 1,600 लोग मारे गए थे। इनमें विमान में सवार सभी 92 लोग भी शामिल थे।

29 वर्षीय हमजा अलकायदा में ऊंचे पद पर है। उसके बारे में कहा जाता है कि वह अपने पिता की हत्या की बदला लेना चाहता है। मई 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद इलाके में अमेरिकी नौसैनिकों ने ओसामा को मार गिराया था। हमजा का भाई खालिद भी अमेरिकी हमले में मारा गया था। हमजा ओसामा की तीन जीवित पत्नियों में से एक का बेटा है, जो हमले के समय एबटाबाद में उसके साथ थीं।

पश्चिमी खुफिया एजेंसियों ने दो वर्षो से हमजा का पता लगाने की कोशिश तेज कर दी हैं। उन्हें लगता है कि किसी अन्य व्यक्ति की तुलना में वह अलकायदा लड़ाकों को एकजुट करने में ज्यादा सक्षम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस शादी से साफ है कि 9/11 हमले में शामिल लोग अब भी अलकायदा में प्रमुख भूमिका में हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.