Published On : Thu, Nov 3rd, 2016

राहुल गांधी हिरासत में,कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोका

Advertisement

congress-nagpurवन रैंक वन पेंशन (ओरआरओपी) के मुद्दे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद नाराज हैं. बुधवार को बड.ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हुए और सरकार का विरोध करते हुए वेरायटी चौक पर चक्काजाम किया. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कुछ स्थानों पर स्टार व एसटी बस फोड.ने का प्रयास भी किया.

करीब एक घंटे चले इस आंदोलन के चलते चौक पर यातायात पूरी तरह ठप पड. गया. आंदोलन के दौरान पुलिस बेबस सी नजर आई. ओआरओपी की मांग को लेकर पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल ने बुधवार को आत्महत्या कर ली. मृतक के परिवार से भेंट के लिए जाते राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस घटना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है. नागपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार, कांग्रेस शहराध्यक्ष विकास ठाकरे, उमाकांत अग्निहोत्री के नेतृत्व में वेरायटी चौक में आंदोलन किया गया. कांग्रेसियों द्वारा रास्ता रोकते ही आंदोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया.

युवक कांग्रेस ने भी जलाया मोदी का पुतला

congnagpurयुवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और नारेबाजी की. युकां शहर अध्यक्ष बंटी शेलके के नेतृत्व में सीताबर्डी में इटरनिटी मॉल के सामने पुतला जलाया और सरकार का निषेध किया. इस पर सीताबर्डी पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.

आंदोलन में प्रशांत तन्हेरवार, रोहित खैरवार, स्वप्निल बावनकर, हेमंत कातुरे, आसिफ शेख, अथर्व पोहनकर, धीरज पांडे, राकेश निकोसे, सुजीत सिंह आदि शामिल थे.

Advertisement

राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव कुणाल राऊत ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस शासन के दौरान लगाई गई इमज्रेंसी का बदला ले रही है. राहुल गांधी को एक मुलाकात से रोका गया और गिरफ्तार कर लिया गया. ये सहनीय नहीं है. इसके खिलाफ और भी आंदोलन किए जाएंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.