Published On : Tue, Oct 25th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन

Advertisement

नागपूर: सोमवार दिनांक २४/१०/२०२२ को नरक चतुर्दशी के पावन पर्व पर हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।

नागपूर के रेशिमबाग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्मृति भवन परिसर मे स्थापित भगवान श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर उत्साह एवं परंपरानुसार श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। संपूर्ण भारत मे कुछ हि स्थानों पर नरक चतुर्दशी के दिन श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन होता है।

ऐसी मान्यता है की माता सिताजी ने आज हि के दिन भगवान हनुमानजी को अमरत्व का वरदान दिया था। इसी मान्यता नुसार यहा विगत अनेक वर्षों से यह परंपरा चल रहि है। प्रातः ब्रह्म मुहूर्त पर यजमान श्रीमती मनिषा एवं प्रवीण घुले दामपत्ति द्वारा श्री. माधव शिरास के पौरोहित्य में धार्मिक विधिनुसार भगवान का अभिषेक संपन्न हुआ, उसके पश्चात आरती और प्रसाद वितरण हुआ।

जिसका लाभ परिसर के अनेक धर्मप्रेमी नागरिको ने लिया। कार्यक्रम के सफलतार्थ स्थानीय जनता का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.