Published On : Thu, Dec 7th, 2017

महा मेट्रो द्वारा निवेशक सम्मेलन का आयोजन

Advertisement


नागपूर: महा मेट्रो कि नागपूर मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार को निवेशकों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। सिविल लाइंस स्थित चिटनवीस सेंटर में आयोजित सम्मेलन में देश भर से करीब 50 रियल ईस्टेट डेव्हलपर और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। मेट्रो रेल परियोजना के चलते शहर के बदल रहे विकासात्मक स्वरूप को ध्यान में रखते हुए, महा मेट्रो कि ओर से सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

इस सम्मेलन मक़सद मेट्रो द्वारा विकसित की जा रही व्यावसयिक ईमारतों से निवेशकों करना है। नागपुर में महा मेट्रो के अधिनस्त 6 विशाल साईट उपलब्ध है, इनमे झिरो माईल, सिताबर्डी, मेट्रो सिटी (मिहान), हिंगणा रेसिडेशियल टाउंशिप व कमर्शियल, कॉटन मार्केट, कस्तुरचंद पार्क स्टेशन, संत्रा मार्केट स्टेशन सहित महत्वपूर्ण स्थानो पर कुल मिलाकर 2 ,65 ,859 वर्ग मीटर (80 लाख स्के.फुट) बिल्डप एरिया है। महा मेट्रो कि ओर प्रोजेक्ट कॉस्ट का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्से को प्रॉपर्टी डेवलपमेंट के माध्यम से अर्जित करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमे कमर्शियल डेव्हलपमेंट प्रमुख है।

महा मेट्रो द्वारा विश्व्स्तरीय मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। झिरो माईल स्टेशन करीब 20 मंजिला होगा स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन का आवागमन चौथी मंजिल से रहेंगा, इस भवन में व्यावसायिक और निवासी क्षेत्र का प्रावधान किया गया है। 19 लाख वर्ग फुट जगह मेंएनटरटेनमेंट झोन, अर्बन मार्केट, अर्बन फॉरेस्ट झोन आदी का समावेश रहेंगा।


महा मेट्रो कि ओर से मेट्रो सिटी का भी निर्माण किया जा रहा है, यहाँ 100 प्रतिशत बिजली की निर्भरता सोलर एनर्जी पर होगी। इको फ्रेडली, वाटर हार्व्हेस्टिंग, बैटरी द्वारा संचालित का निवासी क्षेत्र में आवागमन के लिए उपलब्ध होंगी। मेट्रो अपनी इन्ही सब खूबियों को बाज़ार समक्ष रखते हुए ज्यादा से ज़्यादा निवेश को हासिल करना चाहती है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.