Published On : Sat, Oct 20th, 2018

नागपुर में 11 वे अर्बन मोबिलिटी इंडिया,कॉन्फ्रेंस और एक्सपो का आयोजन

Advertisement

आयोजन में महा मेट्रो भी भागीदार

नागपुर : केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित किये जाने वाले अर्बन मोबिलिटी इंडिया,कॉन्फ्रेंस और एक्सपो का इस वर्ष नागपुर में आयोजन हो रहा है। मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले इस एक्सपो का यह 11 वा वर्ष है। इस एक्सपो में महा मेट्रो नागपुर में आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहा है। शहर के चिटणवीस सेंटर में 2 से 4 नवंबर के बीच यह आयोजन होगा

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

और इस वर्ष इस आयोजन के लिए ग्रीन अर्बन मोबिलिटी थीम निर्धारित की गई है। इस आयोजन में विकास के दौर में बेहतर यातायात संसाधनों के विकास पर चर्चा होती है बीते वर्ष इसका आयोजन हैदराबाद में हुआ था जहाँ नागपुर मेट्रो को पुरस्कृत भी किया गया था। आयोजन के इस वर्ष की थीम नागपुर में विकसित हो रही मेट्रो परियोजना के मूल आधार से मेल खाती है माझी मेट्रो को ग्रीन मेट्रो और पर्यावरण के अनुकल यातायात व्यवस्था के तहत ही साकार किया जा रहा है।

तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे जबकि केंद्रीय आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। नागपुर से सांसद और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के मंत्रालय की आयोजन में सीधी सहभागिता है। इस आयोजन में परिवहन सेवा से जुडी कंपनियां,उनके प्रतिनधि और इस सेवा से जुड़े केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारी हिस्सा लेंगे। बीते आयोजन में हुई चर्चाओं से निकलने वाले निष्कर्ष को देश के विभिन्न राज्य अपने यहाँ अपनाते है।

Advertisement

इस आयोजन का उद्देश्य बेहतर,सस्ती और पर्यावरण के लिए अनुकल वैकल्पिक व्यवस्था का देश में निर्माण करना है। 11 वे आयोजन के लिए नागपुर का चयन पिछले आयोजन के दौरान ही हो चुका था। केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय द्वारा इस आयोजन के लिए बाकायदा एक विशेष वेबसाईट तैयार की है जिसमे इसकी सारी जानकारी उपलब्ध है। महा मेट्रो प्रशासन के अनुसार इस आयोजन को नागपुर में सफल बनाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा।

Advertisement
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #crimenews

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday #news

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi  #vidarbhanews #nagpurnews #nagpur

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges