Published On : Mon, Sep 14th, 2020

इस्कॉन के इतिहास में पहलीबार “ग्लोबल कीर्तन कनेक्ट” कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement

नागपुर – जिस महामारी की दवा न हो तो दुआ काम करती है. कोरोना ने पूरे विश्व को अपने आगोश में ले रखा है, इसी के मद्देनजर तथा प्रेम व विश्वशांति के लिये इस्कॉन ने इस अनूठे कार्यक्रम “ग्लोबल कीर्तन कनेक्ट” का आयोजन किया है. इस कार्यक्रम का शुभारम्भ लन्दन से होकर समापन पेरिस में होगा. इस्कॉन की गवर्निंग बॉडी (जी.बी.सी.) ने इस वर्ष आयोजित वार्षिक सभा में सर्व सम्मति से निर्णय लेकर एक इस्कॉन कीर्तन मंत्रालय खोला गया जिसकी ग्लोबल जिम्मेदारी श्रील प्रभुपाद के शिष्य लोकनाथ स्वामी महाराज को दीगयी. प्रति वर्ष मनाया जाने वाला “वर्ल्ड होलिनेम फेस्टिवल” इसी मंत्रालय के अंतर्गत रहेगा. “ग्लोबल कीर्तन कनेक्ट” इसी फेस्टिवल का हिस्सा है.

दिनांक 17 सितम्बर से 23 सितम्बर 2020 तक आयोजित वर्ल्ड होलीनेम फेस्टिवल के तैयारियों की एक मीटिंग विडियो कांफ्रेंस के जरिये आयोजित की गयी जिसमे पूरे विश्व के 874 स्थानों से 2000 से भी ज्यादा सदस्यों ने भाग लिया. इसकी अध्यक्षता इस्कॉन कीर्तन मिनिस्ट्री के विश्व प्रमुख एच.एच. लोकनाथ स्वामी महाराज ने की तथा संचालन इस्कॉन कीर्तन मिनिस्ट्री के सचिव, न्यूयॉर्क, अमेरिका निवासी एकलव्य दास ने किया. भाषान्तरण का कार्य अहमदाबाद (भारत) से पद्ममाली दास ने किया. लोकनाथ स्वामी महाराज ने प्रस्तावना में बताया कि इस्कॉन संस्थापकाचार्य ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद भारत से 13 अगस्त 1965 को रवाना होकर मालवाहक जलदूत से 35 दिनों की यात्रा पूर्ण करके दिनांक 17 सितम्बर 1965 को प्रथम बार अमेरिका की धरती पर पाँव रखा. उस शुभ दिन को याद करके इस्कॉन के सभी भक्तों द्वारा इस दिन को पहले विश्व हरिनाम दिवस के रूप में मनाया जाता था तथा अब एक सप्ताह का विशेष कार्यक्रम “वर्ल्ड होलीनेम फेस्टिवल” के रूप में मनाया जा रहा है.

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वर्ल्ड होलीनेम फेस्टिवल के ग्लोबल मीडिया कम्युनिकेशन विभाग प्रमुख एवं प्रवक्ता डॉ. श्यामसुंदर शर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि दिनांक 20 सितम्बर 2020 रविवार को “ग्लोबल कीर्तन कनेक्ट” कार्यक्रम प्रारंभ होगा. जिसका उद्घाटन यूनाइटेड किंगडम (लन्दन) में दोपहर 12 बजे किया जायेगा. उस टाइम जोन के लिस्बन आदि जिन जिन देशों में या शहरों में दोपहर के 12 बजेंगे वहां पर भी यह कार्यक्रम प्रारंभ हो जायेगा. जिस देश में कोविड19 की वजह से भक्त मंदिर नहीं आ सकेंगे या जिनके शहर या गाँव में इस्कॉन का मंदिर नहीं है वे सभी विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग जरिये कीर्तन से जुड़े रहेंगे. इस्कॉन से जुड़े हुये प्रत्येक देश के भक्त उनके टाइम जोन के अनुसार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक एक घंटा हरे कृष्ण महामंत्र हरे कृष्ण करे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे.”का कीर्तन करेंगे. उद्घाटन के समय भारत में शाम के 4.30 बजेंगे.

लन्दन आदि शहरों के कार्यक्रम समाप्त होते ही डरबन (साउथ अफ्रिका) एवं उसी टाइम जोन के सभी शहरों में दोपहर के 12 बजे कार्यक्रम शुरू हो जायेगा तथा एक बजे तक चलेगा. उसके बाद टाइम जोन 3) प्राइया 4) किंग एडवर्ड पॉइंट 5) साल्वाडोर 6) न्यूयॉर्क, मोंट्रियल, टोरंटो 7) शिकागो 8) गुएटेमाला सिटी, 9) लोस एंजेलिस, 10) उनालास्का 11) अड़क 12) होनोलुलु, 13) मिड वे 14) ऑकलैंड 15) पोर्ट विला 16) सिडनी, मेल्बौर्न 17) टोक्यो, सेओल 18) सिंगापुर, बीजिंग(चाइना) 19) बैंकाक 20) ढाका 21) मायापुर, पंढरपुर, मुंबई, न्यू देहली वृन्दावन आदि 22) ताशकंद (रसिया) करांची (पाकिस्तान) 23) रियाद, मोस्को, 24) वेटिकेन सिटी, रोम, पेरिस आदि. प्रत्येक जगह पर दोपहर 12 बजे से एक बजे तक कार्यक्रम होगा तथा अंतिम 24 वें जोन के पेरिस में कार्यक्रम का समापन होगा. इस प्रकार पूरे विश्व को हरिनाम की माला पहनाई जाएगी ताकि सभी देशों को प्रेम एवं विश्व शांति का सुरक्षा कवच प्राप्त हो. सभी कार्यक्रम प्रत्येक देश की सरकारों के नियमानुसार होगा. जिस देश की सरकार नगर संकीर्तन की अनुमति देगी उस देश के शहरों में भक्त लोग पूरे नगर में भ्रमण करके संकीर्तन करेंगे.

Advertisement

दूसरा मुख्य कार्यक्रम “जपाथोन” सप्ताह के अंतिम दिन 23 सितम्बर 2020 को होगा. इस कार्यक्रम को भी 24 जोन में बाँटा गया है तथा प्रत्येक जोन में 12 बजे से एक बजे तक सभी भक्त लोग हरे कृष्ण महामंत्र का जप करेंगे इस प्रकार 24 घंटे अखंड जप चलेगा.

दिनांक 17 सितम्बर 2020 को भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजे विश्व हरिनाम सप्ताह का विधिवत शुभारम्भ होगा. उसके बाद 23 सितम्बर 2020 तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से 6 बजे तक जपा रिट्रीट का कार्यक्रम होगा जिसमे प्रमुख वक्ता होंगे भुरिजन प्रभु, गिरिराज स्वामी महाराज, सचिनंदन स्वामी महाराज, महात्मा प्रभु, उर्मिला देवी दासी, एवं भक्ति विज्ञान गोस्वामी महाराज, शाम 6 से 7 बजे तक प्रतिदिन हरिनाम के संदर्भ में भागवतम का आयोजन होगा जिसमे वक्ता होंगे वैसोसिका प्रभु, रविन्द्र स्वरुप प्रभु, भक्ति चैतन्य स्वामी महाराज, नारायणी देवी दासी, इन्द्रधुम्न स्वामी महाराज, रोमपाद स्वामी महाराज, जयअद्वैत स्वामी महाराज, शाम 7 बजे से ८ बजे तक ग्लोबल कीर्तन मेला का आयोजन किया जायेगा जिसमे कीर्तनकार होंगे बी.बी. गोविन्द स्वामी महाराज, जीवनाथ प्रभु, भक्तिमार्ग स्वामी महाराज, बड़ा हरीदास प्रभु, रुचिरा देवी दासी, भक्ति गौरवानी गोस्वामी महाराज, एवं कदम्ब कानन स्वामी महाराज. रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक हरी नाम महात्म्य का कार्यक्रम होगा जिनके वक्ता होंगे दीन बंधु प्रभु, जयपताका स्वामी महाराज, कृपामोय प्रभु, रुक्मिणी देवी दासी, राधानाथ स्वामी महाराज, अनुत्तम प्रभु, लोकनाथ स्वामी महाराज, ये सभी वक्ता पूरे विश्व का प्रतिनिधित्व करते है तथा इस्कॉन के अतिमहत्वपूर्ण व्यक्तित्व है.

इस कार्यक्रम को सफल बनने के लिये विश्व के सभी इस्कॉन मंदिरों के अध्यक्ष, वर्ल्ड होली नेम फेस्टिवल ग्लोबल कम्युनिकेशन प्रमुख श्रीचैतन्य महाप्रभु दास, वर्ल्ड होली नेम फेस्टिवल इंडिया कोऑर्डिनेटर माधवी गौरी देवी दासी, लाइव टेलीकास्ट विभाग प्रमुख परम्परावानी दास, गोविन्द चरण दास इत्यादि अनेक भक्त इस कार्यक्रम को सफल बनने के लिये प्रयासरत है.

Advertisement
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP  #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati  #updatenews #maharashtranews

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews  #ambarnath  #updatenews #maharashtra

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt  #political #LatestNews #NewsUpdate

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges