Published On : Fri, May 2nd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

महाराष्ट्र दिवस एवं मजदूर दिवस पर जोन 01, प्रभाग 36 में प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement

नागपुर : नागपुर महानगरपालिका द्वारा जोन 01 के प्रभाग 36 अंतर्गत महाराष्ट्र दिवस एवं मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में राजीव गांधी उद्यान, त्रिमूर्ति नगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को केंद्र में रखते हुए उनके अमूल्य योगदान को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत में सफाई कर्मचारियों को गर्मी से बचाव हेतु स्वास्थ्य सुरक्षा सामग्री वितरित की गई। इसमें थर्मामीटर, ORS, विटामिन-सी, कैल्शियम की गोलियाँ एवं प्राथमिक उपचार की किट शामिल थीं। यह पहल IEC टीम द्वारा की गई थी।

इसके उपरांत कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वच्छता से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें मास्क, हैंड ग्लव्स एवं सेफ्टी बूट्स के सही उपयोग का प्रदर्शन भी शामिल था। व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर भी व्यवहारिक सुझाव दिए गए।

Advertisement

सफाई कर्मचारियों को गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा और उन्हें समाज में गरिमापूर्ण स्थान देने का संदेश गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब नागपुर डाऊनटाऊन और रोटरेक्ट क्लब ऑफ YCCE की सक्रिय सहभागिता रही। इस आयोजन में जोन 01 के स्वास्थ्य निरीक्षक, जमादार, सफाई कर्मचारी गण, IEC टीम के सदस्यों के साथ-साथ विशेष रूप से रोटरी क्लब नागपुर डाऊनटाऊन की प्रेसिडेंट श्रीमती प्रतीक्षा माई, सेक्रेट्री श्रीमती मृदुला सुदामे, ट्रैफिक अवेयरनेस चेयर श्री रविन्द्र परांजपे तथा रोटरेक्ट क्लब ऑफ YCCE की प्रेसिडेंट कुमारी हिताक्षी मदनकार और सेक्रेट्री श्री देवांशु भूरे और रोटरेक्ट क्लब ऑफ YCCE के युवा स्वयंसेवकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। रोटरेक्ट क्लब के युवाओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से सहयोग किया एवं स्वच्छता पर जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तथा स्वच्छता जागरूकता में योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में “स्वच्छता” विषय पर एक प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी उपस्थितों को गहराई से प्रभावित किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.