Published On : Thu, Oct 15th, 2020

संतरा मार्केट,पूर्वी द्वार यात्रियों की सुविधा हेतु खोलने की मांग

Advertisement

नागपुर – वरिष्ठ नगरसेवक दयाशंकर तिवारी के नेतृत्व में रेल यात्री संघ ने,संत्रा मार्केट,पूर्वी द्वार,यात्रियों के निकासी हेतु खोलने,बाबत सौंपा मनपा आयुक्त,मध्य रेल मंडल प्रबंधक, वरिष्ठ व्यणिज प्रबंधक को ज्ञापन। रेल यात्री संघ के महासचिव व पूर्व झेडआरयूसीसी सदस्य ब्रजभूषण शुक्ला ने ज्ञापन में केंद्र व महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोविड-१९ महामारी में बंद किए गए संतरा मार्केट पूर्वी द्वार को “निकासी द्वार” बनाकर,यात्रियों को हो रही असुविधा की ओर ध्यान आकर्षित किया।

संपूर्ण विश्व में हाहाकार मचाने वाली करोना महामारी के चलते भारतीय रेल ने अपनी संपूर्ण यातायात प्रणाली बंद कर दी थी,केंद्र व महाराष्ट्र सरकार ने 90 दिनों पश्चात धीरे-धीरे यात्री सेवायों को शुरू किया, मध्य रेलवे का नागपुर रेलवे स्टेशन यह देश को चारों दिशाओं को जोड़ने वाला है, अभी सिर्फ नागपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार से ही यात्रीयों को अंदर आने एवं बाहर जाने का प्रबंध किया गया है, अब जबकि महाराष्ट्र सरकार ने मिशन बिगिन अगेन के अंतर्गत अंतरराज्यीय रेल सेवा आरंभ करने की अनुमति दी,उस के तहत नागपुर से मुंबई,पूना व अन्य स्थानों के लिए रेलगाड़ी का परिचालन शुरु हो चुका है किंतु सारे यात्रियों को प्रवेश मुख द्वार से ही पूर्ण चेक कर के ही अनुमति दी जाती है तथा जो यात्री नागपुर में अपनी यात्रा समाप्त करते हैं उन्हें भी मुख द्वार से निकासी का प्रबंध है,जिसके कारण मध्य,पूर्व, उत्तर, दक्षिण वह दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के यात्रियों को बहुत घूम कर जाना पड़ता है साथी ही मुख्य स्टेशन के सामने मेट्रो का काम शुरु होने से यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथी ही, वहां पर यातायात की बहुत ज्यादा गंभीर समस्या निर्माण हो जाती है, इससे उन्हें समय के साथ-साथ यात्री को शहरी सेवाओं हेतु अधिका आर्थिक बोझ भी सहाना पड़ता है, अब जबकि होम फ्टलेफार्म से दुरंतो एक्सप्रेस वह विदर्भ एक्सप्रेस शुरु हो चुकी है तथा राज्य सरकार ने मिशन बिगिन के अंतर्गत यात्रियों के हाथ पर स्याही से मुहर लगाने बंद करने का फैसला लिया है ।

इस पर मनपा आयुक्त राधाकृष्णन. बी ने कहा वे मध्य रेलवे के मंडल प्रबंधक से इस विषय पर बात कर जल्दी ही समस्या हल होजेगी,मध्य रेल प्रबंधक सोमेश कुमार ने कहा की यात्रीयों को हो रही असुविधा तुरंत हल कि जायेगी, वरिष्ठ व्याणिज प्रबंधक ने भी इस पर आपनी सहमति जताई तथा अविलंब इस ओर ध्यान देकर पूर्वी द्वार यात्रियों के लिये खोलने पर विचार करने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपाते हुए वरिष्ठ नगरसेवक दयाशंकर तिवारी, ब्रजभूषण शुक्ला, राजेंद्र गुप्ता, दिनेश साहु उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.