Published On : Thu, Dec 26th, 2019

ऑरेंज लाईन के मेट्रो यात्री शीघ्र होंगे अँक्वा लाईन से कनेक्ट

Advertisement

नागपुर– ऑरेंज मेट्रो रेल लाईन के यात्रीयों को अँक्वा लाईन से जोडने के लिए सीताबर्डी इंटरचेंज स्टेशन मेट्रो सेवा देने के लिए तैयार है, शीघ्र ही दोनो मेट्रो लाईन के यात्री सेवा से लाभान्वित होंगे। महा मेट्रो कि नागपूर मेट्रो रेल परियोजना के तहत वर्धा मार्ग पर 15-15 मिनिट में मेट्रो रेल सेवा प्रारंभ है,जिसका लाभ वर्धा मार्ग की बस्तीयों मे रहने वाले नौकरी पेशा वर्ग और व्यवसायी उठा रहे है। बर्डी से एयरपोर्ट जाने वाले और आने वाले यात्रीयों में भी मेट्रो मे सफर करने के प्रति रुझान बढता जारहा है। महा मेट्रो शीघ्र ही हिंगना मार्ग की मेट्रो सेवा शुरू करने जा रही है,इस सेवा के प्रारंभ होने पर खापरी से लेकर लोकमान्य नगर एम आयडीसी तक का क्षेत्र मेट्रो परिवहन सेवा से करीब 25 कि.मी.जुड जायेगा ।

वर्तमान स्थिती मे मेट्रो रेल कि,गती बढाने से खापरी से बर्डी तक की दुरी ट्रेन करीब 15 मिनिट मे तय करती है। 11 कि.मी. कि दुरी तय करने मे सडक मार्ग से काफी समय लगने के साथ ही ट्राफिक जाम की समस्या से वाहन चालको को जूझना पडता है। खापरी मार्ग की मेट्रो सेवा का उपयोग ज्यादा से ज्यादा नागरिक करने लगे है । हिगना मार्ग स्थित लोकमान्य नगर फिलहाल मेट्रो ट्रेन का अंतिम पडाव तथा बर्डी से इसकी दुरी करीब 13.5 कि.मी.है। इस मार्ग पर मेट्रो रेल सेवा प्रारंभ होने पर खापरी,न्यू एयरपोर्ट, एयरपोर्ट साउथ, एयरपोर्ट, जय प्रकाश नगर तथा बर्डी के यात्री जिन्हें झासी राणी चौक, इंस्टीटयुट ऑफ इजिनीयर्स, सुभाष नगर और लोकमान्य नगर जाना हो उन्हे मेट्रो कि सेवा उपलब्ध होंगी।

दूसरी मंजिल से तीसरी मंजिल वहां से दूसरी मंजिल
सीताबर्डी इंटरचेंज स्टेशन खापरी और लोकमान्य नगर स्टेशन जाने वाले मेट्रो ट्रेन का जंव्कशन बना हुंआ है, जिन यात्रीयों को खापरी कि ओर यात्रा करना होता है, वे दुसरी मंजिल से ट्रेन के प्लेटफार्म तक पहुंच सकते है । सडक मार्ग से मेट्रो प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए सीढी,एस्केलेटर्स,लिफ्ट की व्यवस्था है, इसी तरह दिव्यांग भी बिना सहयोग के आसानी से प्लेटफार्म पहुंच ने के साथ हि ट्रेन मे सवार हो सकते है। हिंगना मार्ग कि यात्रा के लिए तीसरी मंजिल पर प्लेटफार्म बनाया गया है । यहां भी सारी व्यवस्थाए की गई है । यह दोनो मेट्रो मार्ग आवागमन के लिए सुरक्षित और यात्रीयों के लिए सुविधा जनक होंगे ।

फिडर सेवा से जोडने की पहल
मेट्रो स्टेशनों को फिडर सेवा से जोडने की पहल की गई है। सीताबर्डी इंटरचेंज स्टेशन से फिडर सेवा प्रारंभ होने का लाभ दूरस्थ बस्तीयों के निवासियों को उपलब्ध होगा। फिडर सेवा और मेट्रो रेल का नेटवर्क शहर की यातायात व्यवस्था अन्य शहरों के लिए एक नई मिसाल पेश करेगा ।

Advertisement

सड़कों का भार होगा कम
सीताबर्डी से हिंगना मार्ग (सड़क) पर सफर करने के दौरान सभी प्रकार के वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम के परेशानी से जूझना पड़ता है। इस मार्ग पर गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए एडी से चोटी तक का पसीना बहाना मज़बूरी है । मेट्रो रेल सेवा प्रारंभ होने से नागरिकों के धन और समय की बचत होगी । साथ ही ट्राफिक जाम के परेशानी से मुक्ति मिलेगी । महामेट्रो ने इस मार्ग पर फीडर सर्विस की पहल की है। मनपा प्रशासन को महा मेट्रो की और से फीडर सेवा प्रारंभ करने का प्रस्ताव दिया है । बर्डी से हिंगना आने जाने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी काफी है । मेट्रो सेवा से लोकमान्य नगर तक नागरिक आसानी से पहुंचेंगे और आगे की यात्रा के लिए मेट्रो स्टेशन पर ही फीडर सेवा उपलब्ध होगी। मेट्रो के संचालन से सड़कों पर पड रहा यातायात का बोझ काफी हद तक कम होगा और नागरिकों को यातायात व्यवस्था के’नए कलेवर’ का लाभ उपलब्ध होगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.