Published On : Sat, Dec 3rd, 2016

शीतसत्र में दांत खट्‌टे करेगा महंगा ऑरेंज जूस

Advertisement

nagpur-orange
नागपुर:
 इस बार शीतसत्र अधिवेशन में संतरा जूस मिठान नहीं बल्कि दांतों को खट्‌टा करेंगे। संतरे की कम आवक और बढ़ दाम के कारण शीतसत्र का विशेष आकर्षण कहे जानेवाले संतरा जूस की कीमत में तकरीबन 20 प्रतिशत की बढ़त देखने मिलेगी। विधान भवन परिसर में लगनेवाली कैंटीनों में वैसे हर जगह ऑरेंज जूस खूब पी जाती है। पिछले साल संतरे जूस का एक ग्लास 20 रुपए का मिलता था वह इस साल 25 रुपए में मिलेगा।

परिसर में ही एक संतरा जूस स्टॉल धारक उमरेडकर ने बताया कि पिछले साल संतरा खूब सस्ता था। इस साल संतरे के काम तकरीबन चार गुना अधिक हैं। यही वजह है कि संतरा जूस के दाम भी 20 से 25 प्रतिशत बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।बता दें कि अधिवेशन के पूरे कार्यकाल के दौरान बाहर से आनेवाले मंत्रियों, विधायक, कर्मचारियों, आगंतुकों, पत्रकारों आदि के बीच फुर्सत के चंद पलों में संतरा जूस मिठास घोलने के काम खूब करती है। लेकिन इस बार महंगा संतरा जूस पीनेवालों के दाम जरूर खट्‌टे करेगा।

इसी तरह नोट बंदी के बाद चिल्लर की किल्लत के बीच डेबिट कार्ड स्वाइप को एक विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन विधान भवन परिसर में खान पान के िलए कार्ड स्वाइप व्यवस्था नहीं हो पाएगी। क्योंकि जहां कैंटीन और जूस स्टॉल्स लगे हुए हैं वहां तक बीएसएनएल की वायरिंग नहीं होने से स्वाइप मशीनों को जोड़ा नहीं जा सकेगा। जाहिर है खाने पीने से पहले ग्राहक व दुकानदार दोनों को चिल्लर की उपलब्धता को लेकर पहले ही सुनिश्चित होना पड़ेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.