Published On : Sat, Jan 3rd, 2015

काटोल : ऑरेंज सिटी कॉन्वेंट के बच्चों ने रसिकों का मन मोहा

Advertisement


विविध कार्यक्रमों का आयोजन

orange city convent students
काटोल (नागपुर)।
शिंदे कन्या विद्यालय, ऑरेंज सिटी कॉन्वेंट और अध्यापक विद्यालय के संयुक्त सहकार्य से नववर्ष के उपलक्ष पर 1 जनवरी को बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष अध्यापक विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विलास पाटिल, शाला समिती सभापती शोभा कुरकर, मुख्याध्यापिका दुर्गा शेलके, जगदीश खवसे, प्रिया लांडगे, देवयानी भोंडे, समीर कडु आदि प्रमुख उपस्थित थे.

कार्यक्रम में वेशभूषा, नृत्य तथा क्रीड़ा, बौद्धिक और चित्रकला स्पर्धा का आयोजन किया गया था. उत्कृष्ट प्रस्तुति देनेवाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किये गए. कार्यक्रम का संचालन एच.जी. सकर्डे और आभार प्रदर्शन सावरकर किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.