Published On : Mon, Nov 24th, 2014

चामोर्शी : विनयभंग करनेवाला संचालक भीमराव गोवर्धन गिरफ्तार

Advertisement


चामोर्शी (गड़चिरोली)।
यहां के सोनिया नर्सिंग स्कूल के संचालक आरोपी भिमराव शिवराम गोवर्धन ने अपनी ही स्कूल की छात्रा का विनयभंग किया. छात्रा ने इसकी शिकायत चामोर्शी पुलिस थाने में दर्ज की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2012 में पीड़ित छात्रा ने सोनिया नर्सिंग स्कूल प्रवेश किया. उस दिन से लेकर संचालक उसकी तरफ बुरी नजर से देख रहा था व एक दिन उसके घर जाकर विनयभंग कर शारीरिक संबंध बनाने की मांग की. वही यह बात किसी को बताई तो जान से मारने की धमकी दी. इसकी शिकायत छात्रा ने चामोर्शी पुलिस थाने में दर्ज की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी भीमराव गोवर्धन(53) को गिरफ्तार कर भादंवि की धारा 354(1) (क) 506 के तहत मामला दर्ज किया है. आगे की जाँच उप निरिक्षक मजुमदार व पु. कांस्टेबल वासुदेव अलोने कर रहे है.

Girl Molestation in Nagpur Crime

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.