Published On : Thu, Feb 15th, 2018

गोकुल रोशन के छत पर अवैध रेस्टॉरेंट का विरोध

Advertisement

नागपुर: धरमपेठ स्थित झंडा चौक पर मनपा नगर रचना विभाग द्वारा मंजूर नक़्शे को दरकिनार कर निर्मित इमारत की छत पर सम्बंधित प्रशासन से समझौता कर ‘टेरेस व्हील’ नामक ‘रूफ टॉप’ रेस्टॉरेंट की शुरुआत गत दिनों की गई.जिसके विरोध में उक्त जगह के मूल मालिक ने मनपायुक्त को पत्र लिख उक्त रेस्टॉरेंट का लाइसेंस रद्द करने की मांग की.जिसे मनपा प्रशासन ने गंभीरता से आजतक नहीं लिया जाना समझ से परे हैं.

गत सप्ताह नवनिर्मित इमारत स्थल के मूल मालिकों में से एक नरहरी परमानंद जोशी ने मनपायुक्त अश्विन मुद्गल को पत्र लिख जानकारी दी कि धरमपेठ के झंडा चौक पर स्थित गोकुल रोशन नामक इमारत के वे संयुक्त मालिक हैं.उक्त जगह पर जमीन के सभी संयुक्त मालिकों ने संयुक्त रूप से पंकज कंस्ट्रक्शन कंपनी को इमारत निर्माण करने के लिए उनसे करार किया गया था,जिसके तहत उक्त इमारत का निर्माण किया गया.

Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उक्त इमारत निर्माण हेतु सम्पूर्ण अनुमति सह नक्शा मंजूरी उक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक पंकज रोशन धवन ने ली थी.इसके बाद निर्माण करते हुए उक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मंजूर नक़्शे के विपरीत निर्माणकार्य किये।जिसकी शिकायत मनपा नगर रचना विभाग और धरमपेठ जोन में की गई.इसी दौरान उक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी ने गैर क़ानूनी रूप से निर्मित उक्त इमारत को अधिकृत करवाने के उद्देश्य से नए सिरे से मंजूरी हेतु सुधारित नक्शा सह निवेदन नगर रचना विभाग में किया।

जोशी ने आयुक्त को यह भी जानकारी दी कि नगर रचना विभाग ने वर्ष २०१५ में जिसे नामंजूर कर दिया था.बावजूद इसके धवन ने उक्त इमारत की अनाधिकृत निर्माणकार्य नहीं तोड़ी।इसके बाद बिल्डर धवन ने उक्त इमारत की छत पर ‘टेरेस व्हील नामक रूफ टॉप रेस्टॉरेंट’ की शुरुआत गत दिनों ९ या १० फरवरी २०१८ को की गई.कल वेलेंटाइन डे की उपलक्ष्य पर देर रात तक युवाओं की धूम देखी गई.उक्त रेस्टॉरेंट शुरू करने के लिए बिल्डर धवन ने अन्य संयुक्त मालिकों को पक्ष में नहीं लिया।उक्त रेस्टॉरेंट दरअसल गैरकानूनी हैं.उक्त गैरकानूनी रेस्टॉरेंट के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग जोशी ने मनपायुक्त से की हैं.

Advertisement

उल्लेखनीय यह हैं कि गत दिनों शहर सीमा में शुरू रूफ टॉप रेस्टॉरेंटो की जाँच करने व अवैध संचलनकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस विभाग से मनपा प्रशासन को दिया था.अब देखना यह हैं कि उक्त मामले (अवैध निर्माण कार्य सह अवैध रूफ टॉप रेस्टॉरेंट) में मनपा क्या रुख अख्तियार करती हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.