Published On : Thu, Aug 31st, 2017

सफाई कर्मी के आत्महत्या की कोशिश के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया मेयो अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Advertisement


नागपुर
: मेयो हॉस्पिटल के सर्जिकल काम्प्लेक्स की सफाई कर्मचारी सुनीता साखरे ने क्रिस्टल कंपनी द्वारा तीन माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक परेशानी के चलते फिनाईल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. इस घटना और सफाई कर्मचारियों को नियमित वेतन ना दिए जाने के मामले की जांच की मांग को लेकर मेयो हॉस्पिटल के डीन को निवेदन देने के लिए नागपुर शहर कांग्रेस कमिटी के अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ता बुधवार को हॉस्पिटल पहुंचे थे. लेकिन डीन के साथ ही दूसरा कोई भी बड़ा अधिकारी या डॉक्टर हॉस्पिटल में मौजूद नहीं होने की वजह से कार्यकर्ताओं ने मेयो अस्पताल में ही प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्शाया.

कुछ देर बाद मेयो के डॉ. हर्षल शिंदे को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से निवेदन दिया गया. इस दौरान नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष विवेक निकोसे ने मांग की कि कंपनी के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए. साथ ही क्रिस्टल कंपनी का ठेका रद्द किया जाए.

वहीं सफाई कर्मियों का वेतन नियमित रूप से देने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. एक्शन ना लेने पर डीन के ऑफिस में ताला ठोकने की चेतावनी भी इस दौरान दी गई. इस प्रदर्शन में इरशाद अली, सुनील जाधव, हाजी मोहम्मद समीर, अविनाश डेलिकार, विनोद अत्रेल, अमोल खोब्रागडे, आशीष डोंगरे, जयंत गौतम, कपिल जाधव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.