Published On : Fri, Sep 13th, 2019

सीएनजी में बसों को परिवर्तित करने में रूचि दिखा रहे ‘ऑपरेटर’

Advertisement

रॉमेट को स्थानीय पब्लिक ट्रांसपोर्टरों ने डीजल से सीएनजी में परिवर्तित करने का दिया कार्यादेश

नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ईंधन खर्च,ईंधन बचत और प्रदुषण मुक्त परिवहन सेवा का उद्देश्य को सतही तौर पर सफलता मिलनी शुरू हो गई.इनके मार्गदर्शन में नागपुर में कार्यरत रॉमेट इंड्रस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का पहला सीएनजी का ‘मदर स्टेशन’ शुरू होने के पूर्व इन्हें नागपुर की अग्रणी सार्वजानिक परिवहन सेवा देने वाली समूह हंसा ट्रेवल्स ने अपनी डीजल बसें सीएनजी में परिवर्तित करने हेतु रॉमेट के सुपुर्द किया।

हंसा ट्रेवल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेपी पारीक ने चर्चा के दौरान बताया कि केंद्रीय मंत्री गडकरी को पिछले कुछ वर्षो से प्रचलित ईंधन की महंगाई और विदेशों से खरीदी से होने वाली देश का आर्थिक नुकसान का पर्याय पर मंथन जारी था.इसी दौरान उन्होंने डीजल/पेट्रोल का पर्याय के रूप इथेन ऑयल,सीएनजी,इलेक्ट्रिक का मार्ग दिखाया।तीनों पर्याय डीजल/पेट्रोल के बनस्पत काफी सस्ती और प्रदुषण मुक्त है.इसके अलावा कम डीजल/पेट्रोल के खपत से देश का राजस्व भी बचेंगा। इसी क्रम में नागपुर मनपा द्वारा कृषि उत्पाद से निर्मित इथेन ऑइल से लगभग एक वर्ष सार्वजानिक परिवहन सेवा संचालित की गई.इसी दौरान रॉमेट को मनपा की डीजल स्टैण्डर्ड बसों को सीएनजी में परिवर्तित करने का जिम्मा दिया गया था.इन्होंने सर्वप्रथम एक बस को सीएनजी में परिवर्तित कर ट्रायल के रूप में संचालित कर जनजागरण कर रहे हैं.

पारीक ने आगे बताया कि गडकरी की सकारात्मक सोच व प्रदुषण मुक्त शहर निर्माण के उद्देश्य से उनकी कंपनी ने रॉमेट को कुछ डीजल बस जो स्कूल व कमर्शियल सेवा दे रही थी,उन्हें सीएनजी में परिवर्तित करने का कार्यादेश सह बसें दी। संभवतः अगले सप्ताह उन्हें सीएनजी में परिवर्तित कर बसें मिल जाएंगी।इन बसों के सफल संचलन बाद हंसा समूह की सम्पूर्ण बसों को धीरे-धीरे सीएनजी में परिवर्तित करने का उद्देश्य हैं.

Advertisement

वड्डाडी सुब्बाराव व कौस्तुब गुप्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि शहर व जिले में दौड़ रही डीजल बसों के संचालक खासकर दत्ता मेघे,रायसोनी शिक्षण संस्थान सहित महिंद्रा भी जल्द अपने-अपने बसों को सीएनजी में परिवर्तित करवाने हेतु रॉमेट को सौंपने वाली हैं,इसके अलावा दर्जन भर से अधिक समूहों ने सीएनजी में परिवर्तित सम्बन्धी चर्चा/मुलाकात की.सर्वप्रथम मनपा की स्टैण्डर्ड बसों को सीएनजी में परिवर्तित करने का उद्देश्य हैं,इनके साथ ही अन्य समूहों के बसों को सीएनजी में परिवर्तित की जाने की योजना हैं.

कुछ ही दिनों पूर्व ही रॉमेट के युवा ऊर्जावान नेतृत्वकर्ता वड्डाडी सुब्बाराव (vaddadi subbarao) और कौस्तुब गुप्ता ने कामठी मार्ग के पर स्थित ऑटोमोटिव चौक के पास सीएनजी का ‘मदर स्टेशन’ शुरू किया।जिसका आज शाम विधिवत केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हाथों उद्धघाटन हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.