Published On : Sun, Jun 1st, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

Video: नागपुर पुलिस की तीन कैफे पर ताबड़तोड़ छापेमारी — Furs Café, Hash Café और LSD Café से 36 हिरासत में, 1.49 लाख का हुक्का सामान जब्त

Advertisement

Oplus_16777216

नागपुर, 1 जून 2025 — नागपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन थंडर’ के तहत आज एक ही दिन में तीन अवैध हुक्का पार्लरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 36 लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान पुलिस ने करीब 1.49 लाख रुपये मूल्य का हुक्का सामग्री व अन्य सामान जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त डॉ. रविंदर कुमार सिंगल के मार्गदर्शन और पुलिस निरीक्षक (NDPS) के नेतृत्व में की गई।

अवैध हुक्का पार्लरों के खिलाफ यह कार्रवाई नागपुर शहर की अंमली पदार्थ विरोधी पथक द्वारा सीताबर्डी और अंबाझरी पुलिस थानों के सहयोग से अंजाम दी गई। तीनों ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई और मौके से मालिक, कर्मचारी और ग्राहक शामिल होकर कुल 36 लोगों को पकड़ा गया।

तीन स्थानों पर की गई कार्रवाई:

  1. फर्श कैफे एंड लॉन्ज, गोकुल पेठ (सीताबर्डी थाना क्षेत्र)
    यहां 28 लोग हुक्का पीते हुए पाए गए। पुलिस ने यहां से 14 हुक्का पॉट, हुक्का फ्लेवर, सिलेंडर, पाइप्स और अन्य सामग्री जब्त की जिसकी कीमत ₹30,000 बताई गई है।
  2. हश कैफे, लक्ष्मी भवन चौक (अंबाझरी थाना क्षेत्र)
    इस स्थान से 6 व्यक्ति हुक्का पीते हुए पकड़े गए। पुलिस ने 15 हुक्का पॉट, 13 चिलम, 22 पाइप्स, हुक्का फ्लेवर, एक लैपटॉप और अन्य सामान जब्त किया। जब्त सामग्री की कीमत ₹72,370 आंकी गई है।
  3. LSD कैफे, चौक (अंबाझरी थाना क्षेत्र)
    इस स्थान पर 1 मालिक और 1 कर्मचारी को पकड़ा गया। पुलिस ने यहां से 17 हुक्का पॉट, 33 पाइप्स, हुक्का फ्लेवर, लैपटॉप और अन्य सामग्री जब्त की। यहां जब्त सामग्री का मूल्य ₹47,060 है।

तीनों स्थानों से जब्त किया गया कुल मुद्देमाल ₹1,49,430 का है।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस की अपील

नागपुर पुलिस ने एक बार फिर आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को अवैध हुक्का पार्लर या नशे के पदार्थों की बिक्री/सेवन से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस संयुक्त कार्रवाई को अंजाम देने में पुलिस निरीक्षक श्री गुल्हाणे और उनकी अंमली पदार्थ विरोधी टीम ने सीताबर्डी और अंबाझरी पुलिस के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

 

Advertisement
दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime #PoliceAction #news #latestnews

दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime...

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त  #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

नागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर!  #NagpurNews #RoadAccident #AccidentNews #PoliceAction #CCTV

नागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर! #NagpurNews #RoadAccident #AccidentNews #PoliceAction #CCTV

नागपुर में नाबालिग से यौन शोषण का आरोप #NagpurNews #Hudkeshwar #CrimeNews #POCSO #accusedarrested

नागपुर में नाबालिग से यौन शोषण का आरोप #NagpurNews #Hudkeshwar #CrimeNews #POCSO...

शिक्षक ने परिवार संग गोदावरी में लगाई छलांग #maharashtranews  #nanded #newsupdate #maharashtra

शिक्षक ने परिवार संग गोदावरी में लगाई छलांग #maharashtranews #nanded #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges