Published On : Wed, Mar 22nd, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

फोटो प्रदर्शनी में केवल तीन दिन शेष

* नागरिकों से मिल रहा बेहतरीन प्रतिसाद
Advertisement

नागपुर: जिला सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी 17 मार्च को जीरो माइल के पास जिला केंद्रीय संग्रहालय में शुरू हुई और 24 मार्च तक सभी नागरिकों के लिए खुली है। सिविल 20 सम्मेलन का आयोजन जी-20 के तहत नागपुर शहर में किया जा रहा है। इस सम्मेलन के अवसर पर फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस फोटो प्रतियोगिता को फोटोग्राफर्स एवं नागरिकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली। इस प्रदर्शनी में चुनाव और पुरस्कार विजेता तस्वीरों को देखा जा सकेगा।

जिला सूचना कार्यालय ने अपील की है कि केवल तीन दिन शेष रहते हुए अधिक से अधिक लोग प्रदर्शनी का अवलोकन करें। संभागायुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी, कलेक्टर डॉ. विपिन इटनकर, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौम्या शर्मा, नागपुर सुधार प्रन्यास के अध्यक्ष मनोज कुमार सूर्यवंशी ने इस प्रदर्शनी की सराहना की है। इसके साथ ही कई गणमान्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने इस प्रदर्शनी का दौरा किया है। प्रदर्शनी जीरो माइल के पास जिला केंद्रीय संग्रहालय में आयोजित की जाती है। इस बार विभिन्न विषयों पर क्वालिटी फोटोग्राफ देखने को मिलेंगे। इस प्रदर्शनी के आयोजन के लिए नागपुर प्रेस फोटोग्राफर्स एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल म्यूजियम का विशेष सहयोग मिला है।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हैरतअंगेज़ तस्वीरों में इनका है समावेश….

Advertisement

प्रदर्शनी में दिखाए जाने वाले हैरतअंगेज़ तस्वीरों में विदर्भ में बाघों और जंगलों का अस्तित्व, नागपुर की विरासत, त्यौहार, उत्सव, नागपुर की खान-पान और परंपरा, जिले के धार्मिक स्थल और स्थान, पर्यटन स्थल और प्रेरणा स्थल आदि का समावेश है। यह फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए एक मनमोहक अनुभव होगा। नागरिकों को इस फोटो प्रदर्शनी को कम से कम एक बार जाकर देखने का आवाहन आयोजकों ने किया है।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges