Published On : Wed, Sep 24th, 2014

मूर्तिजापुर : अब तक केवल एक परचा भरा गया

Advertisement


विधानसभा चुनाव, नामांकन में तेजी आएगी 25 सितंबर के बाद ही

मूर्तिजापुर। मूर्तिजापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पिछले तीन दिनों में केवल एक परचा अब तक दाखिल किया गया है. श्रीराम गोंडुजी इंगले ने निर्दलीय के रूप में परचा भरा है. वैसे, अब तक चुनाव लड़ने के 52 इच्छुकों ने 102 नामांकन फॉर्म ख़रीदे हैं. याद रहे, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू हुई है, जो 27 सितंबर तक चलेगी.

परचा खरीदने वालों में निर्दलीयों की संख्या अधिक नजर आ रही है. अब तक किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं. उम्मीदवारों की अधिकृत सूची घोषित होने के बाद ही परचा भरने में तेजी आएगी. तब तक तो अटकलों का दौर ही चलता रहेगा.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.